अरवल: 81 हजार पेंशनधारियों के खातों में पहुंची जुलाई की पेंशन राशि,समहारणालय में हुआ कार्यक्रम

Updated:
विज्ञापन

पेंशन कि राशि भेजा गया | Prabhat Khabar Network

बिहार सरकार ने अरवल जिले के 81013 लाभार्थियों के बैंक खातों में 9 करोड़ 13 लाख रुपये से अधिक की पेंशन राशि डीबीटी के माध्यम से भेजी है।

विज्ञापन

Pension Amount : अरवल में मुख्यमंत्री, बिहार सरकार की ओर से सोमवार को सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के तहत राज्य के सभी पेंशनधारियों के लिए जुलाई माह की पेंशन राशि का डीबीटी के माध्यम से अंतरण किया गया. इस अवसर पर मुख्य सचिव, बिहार की अध्यक्षता में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जिला मुख्यालय, प्रखंड मुख्यालय और ग्राम पंचायत स्तर पर कार्यक्रम आयोजित किए गए.

अरवल जिला मुख्यालय स्थित समाहरणालय सभाकक्ष में जिला पदाधिकारी अमृषा बैंस की अध्यक्षता में कार्यक्रम का सीधा प्रसारण देखा गया. वहीं सभी प्रखंड मुख्यालयों और ग्राम पंचायतों के आंगनबाड़ी केंद्रों पर भी कार्यक्रम का प्रसारण किया गया. इसमें पेंशनधारी लाभार्थियों की सहभागिता सुनिश्चित की गई.

81,013 लाभार्थियों को मिला लाभ

अरवल जिले में सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के कुल 81,013 लाभार्थी हैं. इनमें मुख्यमंत्री वृद्धजन पेंशन योजना के 42,060, इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेंशन योजना के 19,593, लक्ष्मीबाई सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के 5,620, इंदिरा गांधी राष्ट्रीय विधवा पेंशन योजना के 3,818, बिहार निःशक्तता पेंशन योजना के 7,997 और इंदिरा गांधी राष्ट्रीय निःशक्तता पेंशन योजना के 1,925 लाभार्थी शामिल हैं.

प्रति लाभार्थी 1,100 रुपये की राशि

जुलाई 2026 के लिए प्रति लाभार्थी 1,100 रुपये की दर से कुल 9 करोड़ 13 लाख 37 हजार 500 रुपये की राशि डीबीटी के माध्यम से लाभार्थियों के बैंक खातों में भेजी गई. सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं का उद्देश्य समाज के कमजोर और वंचित वर्गों को आर्थिक सहायता एवं सामाजिक संबल प्रदान करना है, ताकि उन्हें सम्मानजनक जीवनयापन का अवसर मिल सके.

कार्यक्रम में ये रहे मौजूद

कार्यक्रम में अपर समाहर्ता, उप विकास आयुक्त, जिला पंचायती राज पदाधिकारी, विशेष कार्य पदाधिकारी, जिला कल्याण पदाधिकारी, सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा कोषांग, सहायक निदेशक जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण कोषांग समेत अन्य जिला स्तरीय पदाधिकारी और पेंशनधारी लाभार्थी उपस्थित रहे.


विज्ञापन
Nishikant Kumr

लेखक के बारे में

By Nishikant Kumr

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन