जामताड़ा : दुर्गंध ने खोला मौत का राज, बंद मकान में मिला तीन दिन से लापता मजदूर का शव

Updated:
विज्ञापन

तीन दिन से लापता मजदूर का शव बंद घर से बरामद, जांच शुरू (AI GENERATED IMAGE)

Jamtara News: जामताड़ा में बंद मकान से तीन दिन से लापता मजदूर का सड़ा-गला शव मिलने से हड़कंप मच गया. सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और यूडी केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है. पूरी खबर नीचे पढ़ें.

विज्ञापन

जामताड़ा से निकेश कुमार की रिपोर्ट

आपके शहर में

विज्ञापन

Jamtara News: नारायणपुर थाना क्षेत्र के पबिया स्थित पुराने टीचर ट्रेनिंग कॉलेज परिसर के एक बंद पड़े पुराने मकान से सोमवार देर शाम एक मजदूर का सड़ी-गली अवस्था में शव बरामद होने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई. मृतक की पबिया निवासी पहचान रमा बावरी उर्फ धोना बाबरी (27वर्ष )के रूप में हुई है. शव मिलने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी.

लापता मजदूर का शव बंद मकान से बरामद 

जानकारी के अनुसार रमा बावरी मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करता था. उसकी शादी पिछले वर्ष हुई थी और वह शनिवार से लापता था. परिजनों के अनुसार काफी तलाश के बाद भी उसका कोई सुराग नहीं मिला. सोमवार शाम बंद पड़े मकान की ओर से तेज दुर्गंध आने पर स्थानीय लोगों को संदेह हुआ. जब लोगों ने मकान के अंदर जाकर देखा तो वहां रमा बावरी का शव पड़ा मिला, जो काफी हद तक सड़-गल चुका था.

शव मिलने के बाद पुलिस ने शुरू की कार्रवाई  

शव मिलने की खबर फैलते ही आसपास के ग्रामीणों की भीड़ मौके पर उमड़ पड़ी. सूचना मिलते ही नारायणपुर थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर कानूनी प्रक्रिया शुरू की. पुलिस ने यूडी केस दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की कार्रवाई की है.

पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलेगा मौत का कारण

थाना प्रभारी मुराद हसन ने बताया कि मृतक के लापता होने की कोई पूर्व सूचना थाना को नहीं दी गई थी. शव मिलने के बाद पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है. उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा और उसी आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

पुलिस सभी पहलुओं से कर रही जांच

स्थानीय स्तर पर कुछ लोगों का कहना है कि मृतक अक्सर शराब का सेवन करता था, लेकिन इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. फिलहाल पुलिस मामले की हर संभावित दिशा से जांच में जुटी है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है.

ये भी पढ़ें– वोटर लिस्ट सुधार: JMM ने चुनाव आयोग से की घर-घर गणना के वक्त ही दस्तावेज लेने की मांग, बताई ये वजह

ये भी पढ़ें– Ramgarh: उत्तरी छोटानागपुर पुलिस खेलकूद प्रतियोगिता संपन्न, ओवरऑल चैंपियन बना रामगढ़ जिला बल

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola