गोपालगंज के दिघवा दुबौली रेलवे स्टेशन पर ‘ताप्ती गंगा एक्सप्रेस’ का ठहराव शुरू, 16 जून को शिक्षा मंत्री करेंगे शुभारंभ

Updated:
विज्ञापन

ताप्ती गंगा एक्स्प्रेस

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Rail News : रेलवे प्रशासन ने यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए 19045/19046 सूरत-थावे-सूरत एक्सप्रेस (ताप्ती गंगा एक्सप्रेस) का प्रायोगिक आधार पर दिघवा दुबौली रेलवे स्टेशन पर दो मिनट का अतिरिक्त ठहराव देने का निर्णय लिया है. इस नई सुविधा का शुभारंभ 16 जून को विशेष समारोह के दौरान किया जाएगा.

विज्ञापन

Rail News : (चितरंजन उपाध्याय) रेलवे प्रशासन ने यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए 19045/19046 सूरत-थावे-सूरत एक्सप्रेस (ताप्ती गंगा एक्सप्रेस) का प्रायोगिक आधार पर दिघवा दुबौली रेलवे स्टेशन पर दो मिनट का अतिरिक्त ठहराव देने का निर्णय लिया है. इस नई सुविधा का शुभारंभ 16 जून को विशेष समारोह के दौरान किया जाएगा.

विज्ञापन

शिक्षा मंत्री दिखाएंगे हरी झंडी

दिघवा दुबौली रेलवे स्टेशन पर आयोजित समारोह में बिहार सरकार के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी सायं 7:22 बजे ताप्ती गंगा एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाकर ठहराव का औपचारिक शुभारंभ करेंगे. इस अवसर पर कई जनप्रतिनिधि और रेलवे अधिकारी भी मौजूद रहेंगे.

कई जनप्रतिनिधि रहेंगे मौजूद

कार्यक्रम में लोकसभा सांसद डॉ. आलोक कुमार सुमन, राज्यसभा सांसद डॉ. मनन कुमार मिश्रा, विधान परिषद सदस्य राजीव कुमार, वीरेंद्र नारायण यादव तथा आफाक अहमद शामिल होंगे. इसके अलावा वाराणसी मंडल के अपर मंडल रेल प्रबंधक अजय सिंह समेत कई वरिष्ठ रेलवे अधिकारी भी समारोह में उपस्थित रहेंगे.

यह रहेगा ट्रेन का समय

जनसंपर्क अधिकारी वाराणसी अशोक कुमार द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, सूरत से 15 जून को चलने वाली 19045 सूरत-थावे एक्सप्रेस 16 जून को शाम 7:20 बजे दिघवा दुबौली स्टेशन पहुंचेगी और 7:22 बजे रवाना होगी.

वहीं, 19046 थावे-सूरत एक्सप्रेस 17 जून से दिघवा दुबौली स्टेशन पर सुबह 6:28 बजे पहुंचेगी और 6:30 बजे प्रस्थान करेगी.

यात्रियों को मिलेगा सीधा लाभ

स्थानीय लोगों और रेल यात्रियों का मानना है कि ताप्ती गंगा एक्सप्रेस के ठहराव से क्षेत्र के हजारों यात्रियों को सीधा लाभ मिलेगा. विशेष रूप से सूरत, मुंबई और गुजरात क्षेत्र में काम करने वाले प्रवासी मजदूरों और यात्रियों की यात्रा पहले की तुलना में अधिक सुविधाजनक हो जाएगी.

Also Read : सारण में भीषण सड़क हादसा, ऑटो की आमने-सामने टक्कर में 2 की मौत दर्जनों घायल

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन