गोपालगंज में बंद घर को चोरों ने बनाया निशाना, 25 लाख से अधिक के जेवर और सामान लेकर हुए फरार
चोरी के बाद घर में बिखरे समान को दिखाते पीड़ित | Prabhat Khabar Network
Gopalganj News : गोपालगंज के उचकागांव में चोरों ने एक बार फिर बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया है. परिवार के बाहर जाने पर चोरों ने छत के रास्ते घर में घुसकर करीब 25 लाख रुपये के कीमती सामान पर हाथ साफ कर दिया. यह सात महीने में दूसरी चोरी है.
Gopalganj News : उचकागांव थाना क्षेत्र के उचकागांव गांव में चोरों ने बंद घर को निशाना बनाकर बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया है. जानकारी के अनुसार, उचकागांव पुरव टोला निवासी अजय कुमार सिंह के घर से चोर करीब 25 लाख रुपये मूल्य के सोने-चांदी के जेवर, कीमती कपड़े, नकद और अन्य घरेलू सामान लेकर फरार हो गये.
परिवार के गोरखपुर जाने के दौरान हुई चोरी
पीड़ित अजय कुमार सिंह ने बताया कि वह करीब एक सप्ताह पहले अपने परिवार के साथ किसी काम से गोरखपुर गये हुए थे. घर के सभी कमरों के साथ-साथ मुख्य दरवाजे पर भी बाहर से ताला लगा हुआ था. परिवार के सदस्य जब गोरखपुर से वापस लौटे, तो घर के अंदर का नजारा देखकर उनके होश उड़ गये.
Also Read : राजद नेता सत्येंद्र सिंह यादव के निधन पर शोकसभा, राजनीतिक व सामाजिक क्षेत्र के लोगों ने दी श्रद्धांजलि
छत के रास्ते घर में दाखिल हुए चोर
पीड़ित के अनुसार, चोरों ने घर में दाखिल होने के लिए छत के रास्ते का इस्तेमाल किया. छत से नीचे उतरने के बाद चोरों ने बारी-बारी से घर के पांच कमरों के ताले तोड़ दिये. इसके बाद अलमारी और बक्सों में रखे 25 लाख रुपये से अधिक के आभूषण, कीमती कपड़े, नकद और अन्य सामान लेकर फरार हो गये.
Also Read : सासाराम मशाल-2026: स्कूलों में 2 अक्टूबर से खेलों का महासंग्राम, अंडर-14 और अंडर-16 खिलाड़ी लेंगे हिस्सा
सात महीने पहले भी हुई थी चोरी
घटना की सबसे चिंताजनक बात यह है कि पीड़ित के अनुसार, करीब सात महीने पहले भी उनके घर में चोरी की घटना हुई थी. लगातार दूसरी बार हुई बड़ी चोरी से पीड़ित परिवार सदमे में है. परिवार के लोगों ने घटना की सूचना तत्काल स्थानीय पुलिस को दी.
पुलिस ने शुरू की जांच
सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जांच-पड़ताल शुरू कर दी. पुलिस ने जल्द से जल्द मामले का खुलासा करने का आश्वासन दिया है. अधिकारियों की ओर से चोरों की पहचान और चोरी गये सामान की बरामदगी को लेकर जांच की जा रही है.
Also Read : 15 वर्षीय किशोरी ने चौकीदार समेत 10-12 लोगों पर लगाया छेड़खानी और मारपीट का आरोप
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए