राजद नेता सत्येंद्र सिंह यादव के निधन पर शोकसभा, राजनीतिक व सामाजिक क्षेत्र के लोगों ने दी श्रद्धांजलि

Updated:
विज्ञापन

राजद नेता के आवास पर शोक सभा में उपस्थित लोग | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Sasaram News : पाली में राजद नेता सत्येंद्र सिंह यादव के आकस्मिक निधन पर आयोजित शोकसभा में विभिन्न दलों के नेताओं और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया. सभी ने दिवंगत नेता को श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके निधन को एक बड़ी क्षति बताया.

विज्ञापन

Sasaram News : पाली में बुधवार को राजद नेता सत्येंद्र सिंह यादव के आकस्मिक निधन पर शोकसभा का आयोजन किया गया. इसमें विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं, जनप्रतिनिधियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने शामिल होकर दिवंगत नेता को श्रद्धांजलि अर्पित की. उपस्थित लोगों ने सत्येंद्र सिंह यादव के निधन को सामाजिक एवं राजनीतिक क्षेत्र के लिए अपूरणीय क्षति बताया.

विज्ञापन

सामाजिक सरोकारों से जुड़े रहने वाले व्यक्ति थे सत्येंद्र यादव

शोकसभा में अनुमंडल विधिज्ञ संघ के पूर्व अध्यक्ष उमाशंकर पांडेय उर्फ मुटूर पाण्डेय ने कहा कि सत्येंद्र सिंह यादव सामाजिक सरोकारों से जुड़े रहने वाले व्यक्ति थे. उन्होंने अपने जीवन में समाज के लोगों के साथ बेहतर संबंध बनाए रखे. उनके निधन से क्षेत्र के लोगों को गहरा आघात पहुंचा है.

दिवंगत आत्मा की शांति के लिए की प्रार्थना

मौके पर उपस्थित लोगों ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की तथा शोक संतप्त परिजनों को इस दुख की घड़ी में धैर्य प्रदान करने की कामना की. इस अवसर पर राजद के प्रत्याशी रहे गुड्डू चंद्रवंशी, ददन सिंह, अमित सिंह, रमन सिंह, पूर्व पार्षद तपेश्वर सिंह, पूर्व जिला परिषद सदस्य महेंद्र सिंह, पार्षद मंजू देवी, भाजपा नेता कालेन्द्र प्रताप वर्मा, राजेश्वर सिंह, संजय सिंह, लक्षणदेव सिंह, हरे राम मुखिया, उमा सिंह, धनजी सिंह आदि ने दिवंगत नेता के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी.

दो मिनट का मौन रखकर दी श्रद्धांजलि

शोकसभा के अंत में उपस्थित लोगों ने दो मिनट का मौन रखा और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की. साथ ही शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए इस कठिन समय में उनके साथ खड़े रहने की बात कही.

Also Read : बक्सर में पितृ पक्ष की तैयारियां शुरू, 26 सितंबर से शुरू होगा श्राद्ध महालय

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन