बक्सर में पितृ पक्ष की तैयारियां शुरू, 26 सितंबर से शुरू होगा श्राद्ध महालय

Updated:
विज्ञापन

बक्सर का राम रेखा घाट | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Buxar News : सनातन धर्म के प्रमुख केंद्र बक्सर में पितृ पक्ष की तैयारियां शुरू हो गई हैं. 26 सितंबर से शुरू होने वाले इस श्राद्ध महालय में देश भर से श्रद्धालु अपने पूर्वजों की शांति के लिए पहुंचेंगे.

विज्ञापन

Buxar News : सनातन धर्म में आस्था के प्रमुख केंद्र और महर्षि विश्वामित्र की पावन नगरी बक्सर में पितृ पक्ष यानी श्राद्ध महालय की तैयारियां जोर-शोर से शुरू हो गयी हैं. वाराणसी पंचांग और स्थानीय आचार्यों के अनुसार, इस वर्ष पितृ पक्ष 26 सितंबर शनिवार से शुरू होगा और 10 अक्टूबर को सर्वपितृ अमावस्या के साथ इसका समापन होगा.

विज्ञापन

26 सितंबर को पूर्णिमा श्राद्ध और ऋषि तर्पण

आचार्य कृष्णानंद जी पौराणिक ने बताया कि 26 सितंबर को भाद्रपद पूर्णिमा का श्राद्ध और ऋषि तर्पण किया जायेगा. वहीं, मुख्य प्रतिपदा तिथि का श्राद्ध 27 सितंबर से शुरू होगा. पितृ पक्ष के दौरान देश के विभिन्न हिस्सों से श्रद्धालु अपने पूर्वजों की आत्मा की शांति के लिए बक्सर पहुंचेंगे.

Also Read : बक्सर में जल्द शुरू होगा पूर्ण एआरटी सेंटर, एचआईवी संक्रमित मरीजों को जिले में ही मिलेगी इलाज की सुविधा

प्रमुख घाटों पर प्रशासनिक तैयारियां तेज

बक्सर में गंगा नदी उत्तरवाहिनी होने के कारण इसका धार्मिक महत्व और बढ़ जाता है. पितृ पक्ष के दौरान ऐतिहासिक रामरेखा घाट, नाथ बाबा घाट और सती घाट पर तर्पण के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है. इसे देखते हुए जिला प्रशासन और नगर परिषद की ओर से श्रद्धालुओं की सुरक्षा, घाटों पर बैरिकेडिंग, साफ-सफाई और प्रकाश व्यवस्था को लेकर तैयारियां की जा रही हैं.

कुतप काल में तर्पण का विशेष महत्व

ज्योतिषाचार्य पं. रमेश चौबे उर्फ मुन्ना बाबा के अनुसार, श्राद्ध कर्म और तर्पण के लिए कुतप काल को विशेष महत्व दिया गया है. उन्होंने बताया कि कुतप काल दोपहर 11:36 बजे से 12:27 बजे के बीच होता है. इस दौरान काले तिल, जौ, कुशा और गंगाजल के साथ दक्षिण दिशा की ओर मुख करके पितरों का आह्वान किया जाता है.

Also Read : एमवी कॉलेज में तकनीकी कार्यशाला, विद्यार्थियों को फुल स्टैक, एमईआरएन और बिजनेस एनालिटिक्स की दी जानकारी

रामरेखा घाट और बक्सर का धार्मिक महत्व

रामरेखा घाट के पंडा अमरनाथ पांडेय उर्फ लाला बाब ने बताया कि पौराणिक मान्यता के अनुसार बक्सर में महर्षि विश्वामित्र का आश्रम था और रामरेखा घाट पर भगवान श्रीराम के चरण पड़े थे. इसी धार्मिक मान्यता के कारण इस सिद्ध भूमि पर गंगाजल से पिंडदान और तर्पण का विशेष महत्व माना जाता है. स्थानीय मान्यता के अनुसार यहां किया गया पिंडदान सात पीढ़ियों के उद्धार का माध्यम माना जाता है.

Also Read : बक्सर में भारी बारिश से डीईओ कार्यालय परिसर जलमग्न, लाखों के निर्माण के बाद भी जलजमाव से राहत नहीं

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन