यूजीसी रेगुलेशन-2026 के विरोध में 20 सितंबर को आक्रोश मार्च, आंदोलन को निर्णायक चरण में ले जाने का ऐलान
प्रतीकात्मक तस्वीर
Sasaram News : सवर्ण समाज ने UGC रेगुलेशन-2026 को वापस लेने की मांग को लेकर आंदोलन को निर्णायक मोड़ पर ले जाने का ऐलान किया है. 20 सितंबर को एक विशाल आक्रोश मार्च निकाला जाएगा, जिसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल होंगे.
Sasaram News : यूजीसी रेगुलेशन-2026 को वापस लेने की मांग को लेकर सवर्ण समाज ने आंदोलन को निर्णायक चरण में ले जाने की घोषणा की है. संगठन के सदस्य एवं समाजसेवी वीर बहादुर सिंह ने बताया कि 20 सितंबर को आक्रोश मार्च निकाला जाएगा. यह मार्च बाल विकास स्कूल, प्रभाकर रोड, गैस एजेंसी होते हुए पोस्ट ऑफिस चौराहा पहुंचेगा. उन्होंने बताया कि मार्च में बड़ी संख्या में लोगों के शामिल होने की उम्मीद है.
विद्यार्थियों और अभिभावकों को विसंगतियों से अवगत कराने का दावा
वीर बहादुर सिंह ने यूजीसी रेगुलेशन-2026 को वापस लेने की मांग दोहराते हुए कहा कि अभियान के माध्यम से विद्यार्थियों, अभिभावकों, शिक्षाविदों और सामाजिक संगठनों को रेगुलेशन में बतायी जा रही विसंगतियों से अवगत कराया जा रहा है. संगठन की ओर से इसे लेकर लगातार लोगों के बीच जागरूकता अभियान चलाने की बात कही गयी.
Also Read : नोखा में आज ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम, सभापति समेत सभी पार्षदों को बुलावा
छात्र-छात्राओं से आंदोलन में आगे आने की अपील
वहीं, करणी सेना के सासाराम प्रखंड अध्यक्ष बमबम सिंह ने कहा कि यूजीसी रेगुलेशन को वापस कराने के लिए छात्र-छात्राओं को आगे आकर आंदोलन का नेतृत्व करना होगा. उन्होंने कहा कि संगठन की ओर से इस मुद्दे को लेकर आंदोलन को निर्णायक चरण में पहुंचाने की तैयारी की जा रही है.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए