राजकीय डिग्री महाविद्यालय रोहतास में हिंदी दिवस पर विविध कार्यक्रम, भाषण और काव्य पाठ में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

Updated:
विज्ञापन

रोहतास में हिंदी दिवस के अवसर पर हिंदी पखवाड़े के तहत आयोजित कार्यक्रमों में शामिल छात्र-छात्राएं | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Sasaram News : राजकीय डिग्री महाविद्यालय रोहतास में हिंदी दिवस के उपलक्ष्य में हिंदी पखवाड़े के तहत विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया. इस दौरान छात्रों ने भाषण प्रतियोगिता और काव्य पाठ में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर हिंदी भाषा के महत्व को रेखांकित किया.

विज्ञापन

Sasaram News : राजकीय डिग्री महाविद्यालय रोहतास में बुधवार को हिंदी दिवस के अवसर पर हिंदी पखवाड़े के तहत हिंदी विभाग की ओर से विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया. इस दौरान विद्यार्थियों ने भाषण प्रतियोगिता और काव्य पाठ में हिस्सा लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया. कार्यक्रम में हिंदी भाषा के महत्व, इसकी समृद्ध परंपरा और राष्ट्र निर्माण में योगदान पर चर्चा की गयी.

विज्ञापन

गीतमय शुरुआत के साथ कार्यक्रम का हुआ शुभारंभ

कार्यक्रम के प्रथम सत्र में समाजशास्त्र विभाग की सहायक प्राध्यापिका डॉ. आकांक्षा कुमारी ने विषय प्रवेश कराया. उन्होंने "गंगा, झेलम, सतलुज, रीवा, ब्रह्मसुता, कालिंदी है, प्रेम ग्रंथ जो भाषा रचती अंबर, हम वो हिंदी हैं" पंक्तियों के माध्यम से कार्यक्रम की गीतमय शुरुआत की.

हिंदी विभाग की सहायक प्राध्यापिका डॉ. मंजू कुमारी और डॉ. राजकुमार ने हिंदी भाषा के महत्व तथा विद्यार्थियों के जीवन में इसकी उपयोगिता पर प्रकाश डाला. राजनीति शास्त्र विभाग की सहायक प्राध्यापिका सुनेहा कुमारी ने भी हिंदी दिवस के अवसर पर अपने विचार व्यक्त किए.

Also Read : कोचस प्रखंड समिति की बैठक में छाया भ्रष्टाचार और योजनाओं की बदहाल स्थिति का मुद्दा

हिंदी सांस्कृतिक पहचान और भावनात्मक एकता की भाषा : प्राचार्य

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. डॉ. दिग्विजय सिंह ने कहा कि हिंदी केवल संवाद का माध्यम नहीं, बल्कि हमारी सांस्कृतिक पहचान और भावनात्मक एकता की भाषा है. विद्यार्थियों को हिंदी के प्रति सम्मान रखते हुए इसके अध्ययन, लेखन और व्यावहारिक प्रयोग को बढ़ावा देना चाहिए.

उन्होंने कहा कि भाषा के प्रति रुचि विकसित करने में ऐसे आयोजन महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं. कार्यक्रम का संचालन इतिहास विभाग की सहायक प्राध्यापिका प्रियंका साहनी और अर्थशास्त्र विभाग के सहायक प्राध्यापक शहरोज मुस्तफा ने किया.

Also Read : सासाराम में नगर परिषद कार्यालय की सुरक्षा बढ़ी, पांच सशस्त्र गृहरक्षकों की हुई तैनाती

भाषण और काव्य पाठ प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने लिया हिस्सा

द्वितीय सत्र में भाषण प्रतियोगिता और काव्य पाठ का आयोजन किया गया. इसके बाद विभिन्न प्रतियोगिताओं के परिणाम घोषित किए गए. राजनीति विज्ञान की सविता कुमारी, हिंदी विभाग की आरती कुमारी, इतिहास विभाग की आरती कुमारी, शशि गुप्ता और राजनीति विज्ञान की खिजरा ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रथम स्थान प्राप्त किया.

धन्यवाद ज्ञापन के साथ कार्यक्रम का हुआ समापन

कार्यक्रम के अंत में अर्थशास्त्र विभाग के सहायक प्राध्यापक डॉ. राहुल कुमार सिंह ने धन्यवाद ज्ञापित किया.

Also Read : नोखा के 131 सरकारी स्कूलों में अर्धवार्षिक मूल्यांकन परीक्षा, 13,409 विद्यार्थी हुए शामिल

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन