सासाराम : जिले के शिक्षण संस्थानों में आज से शुरू होगा सेवा संकल्प अभियान, 17 अक्टूबर तक होंगी विभिन्न गतिविधियां
जिला शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय, रोहतास | Prabhat Khabar Network
Sasaram News : जिले के सभी सरकारी और निजी शिक्षण संस्थानों में 17 सितंबर से सेवा संकल्प अभियान शुरू हो रहा है. यह अभियान 17 अक्टूबर तक चलेगा और इसमें 'विकसित भारत' व '25 वर्षों के सेवा कार्य' पर आधारित प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी.
Sasaram News : जिले के सभी सरकारी एवं निजी शिक्षण संस्थानों में 17 सितंबर से सेवा संकल्प अभियान शुरू होगा, जो 17 अक्टूबर तक चलेगा. अभियान की शुरुआत 17 सितंबर को शाम 6:30 बजे ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम से होगी. इसके तहत सभी सरकारी और निजी शिक्षण संस्थानों में कम से कम 10 दीये जलाए जाएंगे.
विकसित भारत और 25 वर्षों के सेवा कार्य पर होंगी प्रतियोगिताएं
अभियान के दौरान ‘विकसित भारत’ और ‘25 वर्षों के सेवा कार्य’ विषय पर चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा. प्रतियोगिताएं चरणबद्ध तरीके से अलग-अलग शिक्षण संस्थानों में आयोजित होंगी. 18 सितंबर को सभी माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक विद्यालयों, 19 सितंबर को सभी निजी विद्यालयों, 21 सितंबर को सभी प्राथमिक विद्यालयों और 22 सितंबर को सभी मध्य विद्यालयों में प्रतियोगिताएं होंगी.
Also Read : कोचस प्रखंड समिति की बैठक में छाया भ्रष्टाचार और योजनाओं की बदहाल स्थिति का मुद्दा
संस्कृत, मदरसा, उर्दू विद्यालयों और कॉलेजों में भी आयोजन
23 सितंबर को संस्कृत, मदरसा एवं उर्दू विद्यालयों में तथा 24 सितंबर को जिले के सभी कॉलेजों में चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी. अभियान के माध्यम से विद्यार्थियों को सेवा कार्यों और विकसित भारत की अवधारणा से जोड़ने की पहल की जाएगी.
डीईओ ने जारी किया दिशा-निर्देश
इस संबंध में जिला शिक्षा पदाधिकारी ने पत्र जारी कर सभी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारियों, कॉलेजों के प्राचार्यों, नवोदय विद्यालय अकोढ़ीगोला, केंद्रीय विद्यालय करूप-शिवसागर, कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय समेत सभी प्रधानाध्यापकों और प्रबंधकों को दिशा-निर्देश जारी किया है. यह अभियान मुख्य सचिव, बिहार सरकार के पत्र तथा जिला पदाधिकारी, रोहतास के ज्ञापांक के आलोक में शुरू किया जा रहा है.
फोटो, रील और वीडियो विभागीय व्हाट्सएप ग्रुप में भेजने का निर्देश
डीईओ ने पत्र में स्पष्ट निर्देश दिया है कि निर्धारित तिथि पर कार्यक्रम का आयोजन सुनिश्चित किया जाए. कार्यक्रम से संबंधित फोटोग्राफ, रील एवं वीडियो विभागीय व्हाट्सएप ग्रुप में भेजना अनिवार्य होगा. इसके साथ ही प्रत्येक शिक्षण संस्थान को अपने स्तर पर एक नोडल शिक्षक नामित करना होगा. नोडल शिक्षक कार्यक्रम के संचालन के साथ-साथ इसकी रिपोर्टिंग की जिम्मेदारी संभालेंगे.
Also Read : कोचस प्रखंड समिति की बैठक में छाया भ्रष्टाचार और योजनाओं की बदहाल स्थिति का मुद्दा
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए