गोपालगंज में युवक पर चाकू से जानलेवा हमला, पेट और पीठ पर वार कर किया घायल
थाने में मौजूद घायल अकबर अंसारी की तस्वीर | Prabhat Khabar Network
Gopalganj News : गोपालगंज के विजयीपुर में एक युवक पर चाकू से जानलेवा हमला हुआ है. घायल अकबर अंसारी की हालत गंभीर बनी हुई है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
Gopalganj News : विजयीपुर थाना क्षेत्र के चखनी टोला गुरमिया गांव में बुधवार की शाम एक युवक पर चाकू से जानलेवा हमला किए जाने का मामला सामने आया है. घटना में अकबर अंसारी गंभीर रूप से घायल हो गए. परिजनों एवं ग्रामीणों की मदद से घायल युवक को इलाज के लिए विजयीपुर सीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां उसका उपचार कराया गया.
गाली-गलौज के बाद धारदार चाकू से हमला करने का आरोप
घटना को लेकर घायल युवक की मां मदीना खातून ने विजयीपुर थाने में आवेदन देकर चखनी टोला गुरमिया निवासी फैयाज अंसारी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है. उन्होंने बताया कि अकबर अंसारी किसी काम से घर से कुछ दूरी पर स्थित एक दुकान पर गए थे. इसी दौरान वहां मौजूद फैयाज अंसारी ने उनके साथ गाली-गलौज शुरू कर दी.
मदीना खातून के अनुसार, विवाद बढ़ने पर फैयाज अंसारी ने धारदार चाकू निकालकर अकबर अंसारी के पेट पर हमला कर दिया. अकबर किसी तरह वहां से बचकर निकलने में सफल रहे. इसके बाद आरोपी ने फिर चाकू से उनकी पीठ पर वार कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर पड़े.
Also Read : हाजीपुर में स्कूल की वर्षों पुरानी चाहरदीवारी तोड़े जाने का मामला गरमाया, प्रधानाध्यापक ने बीईओ को दी सूचना
पुलिस मामले की जांच में जुटी
घटना के बाद परिजन घायल युवक को इलाज के लिए विजयीपुर अस्पताल ले गए. पीड़ित की मां ने पुलिस से मामले की जांच कर आरोपी के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई करने की गुहार लगाई है. पुलिस आवेदन के आधार पर मामले की जांच में जुटी है.
Also Read : हाजीपुर में स्कूल गईं दो नाबालिग छात्राएं लापता, दो शिक्षिकाओं और कार चालक पर अपहरण का आरोप
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए