गोपालगंज के बेलवनवा हनुमान मंदिर की व्यवस्था में प्रशासनिक निगरानी की मांग, डीएम को सौंपा आवेदन
डीएम को ज्ञापन देते | Prabhat Khabar Network
Gopalganj News : वरिष्ठ पत्रकार पंकज पांडेय ने गोपालगंज के जिलाधिकारी को बेलवनवा हनुमान मंदिर की व्यवस्था में प्रशासनिक निगरानी की मांग को लेकर पत्र लिखा है. उन्होंने मंदिर में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करने का आग्रह किया है.
Gopalganj News : प्रसिद्ध बेलवनवा हनुमान मंदिर के संरक्षण, पारदर्शिता और व्यवस्था में प्रशासनिक निगरानी की मांग को लेकर वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी पंकज पांडेय ने गोपालगंज के जिलाधिकारी समीर सौरभ को पत्र लिखा है. पंकज पांडेय पूर्व सांसद स्वर्गीय काली प्रसाद पांडेय के सुपुत्र हैं. उन्होंने जिलाधिकारी को आवेदन देकर मंदिर की व्यवस्था से जुड़ी शिकायतों और कथित अनियमितताओं की ओर प्रशासन का ध्यान आकर्षित कराया है.
मंदिर की व्यवस्था को लेकर शिकायतों का किया उल्लेख
पंकज पांडेय ने आवेदन में कहा है कि विगत कुछ वर्षों से मंदिर के पुजारियों और व्यवस्थापकों को लेकर लगातार शिकायतें और गंभीर आरोप सामने आ रहे हैं. उनके अनुसार, इससे श्रद्धालुओं एवं भक्तों की भावनाएं प्रभावित हो रही हैं.
एक व्यक्ति के हाथों में नियंत्रण का आरोप
आवेदन में यह भी कहा गया है कि ऐसा प्रतीत होता है कि मंदिर का संपूर्ण नियंत्रण किसी एक व्यक्ति विशेष के हाथों में है. पंकज पांडेय के अनुसार, इससे मंदिर के संचालन में पारदर्शिता को लेकर सवाल खड़े होते हैं.
निष्पक्ष और पारदर्शी समीक्षा की मांग
पंकज पांडेय ने जिलाधिकारी से अनुरोध किया है कि मामले का संज्ञान लेते हुए मंदिर की व्यवस्था की निष्पक्ष एवं पारदर्शी समीक्षा करायी जाए. उन्होंने प्रशासन से आवश्यक जांच कर उचित कदम उठाने की मांग की है.
नीम करोली और थावे मंदिर की व्यवस्था का दिया उदाहरण
उन्होंने नीम करोली हनुमान मंदिर तथा गोपालगंज के थावे मां भवानी मंदिर का उदाहरण देते हुए कहा है कि जिस तरह इन मंदिरों की व्यवस्था में प्रशासन की महत्वपूर्ण निगरानी रहती है, उसी तर्ज पर बेलवनवा हनुमान मंदिर में भी उचित प्रशासनिक व्यवस्था सुनिश्चित की जानी चाहिए.
Also Read : पीएम मोदी के जन्मदिन पर 11 हजार दीपों से जगमगाया शहर, भाजपा ने की दीर्घायु और स्वस्थ जीवन की कामना
मंदिर की पवित्रता और श्रद्धालुओं की आस्था सुरक्षित रखने पर जोर
पंकज पांडेय ने स्पष्ट किया कि उनका उद्देश्य किसी व्यक्ति विशेष के विरुद्ध आरोप लगाना नहीं, बल्कि मंदिर की पवित्रता, पारदर्शिता और आम श्रद्धालुओं की आस्था को सुरक्षित रखना है. उन्होंने मांग की है कि मामले की आवश्यक जांच कराकर उचित कदम उठाये जाएं, ताकि भक्तों की धार्मिक भावनाओं को आघात न पहुंचे.
Also Read : पीएम मोदी के जन्मदिवस पर बक्सर में भाजयुमो ने लगाया रक्तदान शिविर, युवाओं ने किया रक्तदान
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए