गोपालगंज पुलिस ने लौटाए चेहरे पर मुस्कान, ऑपरेशन मुस्कान के तहत 10 लोगों को मिले खोए हुए मोबाइल

Updated:
विज्ञापन

Gopalganj News: गोपालगंज के हथुआ अनुमंडल में ऑपरेशन मुस्कान के तहत पुलिस ने 10 गुम मोबाइल बरामद कर उनके वास्तविक मालिकों को सौंप दिए. मोबाइल वापस मिलने पर लोगों ने पुलिस का आभार जताया.

विज्ञापन

Gopalganj News: (प्रशांत पाठक) बिहार पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष जन-कल्याणकारी अभियान ऑपरेशन मुस्कान के तहत हथुआ अनुमंडल पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. तकनीकी जांच और सक्रिय कार्रवाई के जरिए पुलिस ने लंबे समय से गुम हुए 10 मोबाइल फोन बरामद कर उनके वास्तविक मालिकों को सौंप दिए. अपने खोए हुए मोबाइल वापस पाकर लोगों के चेहरों पर खुशी साफ झलक रही थी.

विभिन्न थानों से दर्ज शिकायतों के आधार पर हुई कार्रवाई

हथुआ अनुमंडल क्षेत्र के अलग-अलग थानों में दर्ज गुम मोबाइल संबंधी शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने तकनीकी सेल की मदद से मोबाइल फोन ट्रैक किए. जांच और सत्यापन के बाद कुल 10 मोबाइल बरामद किए गए.

बरामद मोबाइलों में उचकागांव थाना क्षेत्र से 4, फुलवरिया थाना क्षेत्र से 4, हथुआ थाना क्षेत्र से 1 तथा विजयीपुर थाना क्षेत्र से 1 मोबाइल शामिल है.

तकनीकी जांच के बाद मालिकों को लौटाए गए मोबाइल.

सभी बरामद मोबाइलों का तकनीकी सत्यापन पूरा होने के बाद पुलिस अधीक्षक विनय तिवारी के निर्देश पर हथुआ अनुमंडल कार्यालय परिसर में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया. इस दौरान पुलिस पदाधिकारी आनंद मोहन गुप्ता ने मोबाइल फोन उनके वास्तविक मालिकों को सौंपे. कार्यक्रम में उचकागांव थाना के एसआई गितेश गौरांग और फुलवरिया थाना की एसआई निशा कुमारी भी मौजूद रहीं.

मोबाइल मिलते ही भावुक हुए लोग, पुलिस को दिया धन्यवाद

कई महीनों से अपने मोबाइल फोन खोने के कारण परेशान लोग जब उन्हें वापस प्राप्त हुए तो उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा. कुछ लाभुक भावुक भी नजर आए और उन्होंने गोपालगंज पुलिस की त्वरित कार्रवाई की सराहना करते हुए पुलिस अधीक्षक विनय तिवारी तथा पुलिस पदाधिकारी आनंद मोहन गुप्ता का आभार व्यक्त किया.

जनता के विश्वास को मजबूत कर रहा है ‘ऑपरेशन मुस्कान

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि ‘ऑपरेशन मुस्कान’ केवल एक अभियान नहीं बल्कि जनता के प्रति पुलिस की जवाबदेही और सेवा भावना का प्रतीक है. इसका उद्देश्य तकनीकी सहायता से गुम हुए मोबाइल और अन्य महत्वपूर्ण सामानों को खोजकर उनके वास्तविक मालिकों तक पहुंचाना है.

उन्होंने कहा कि गोपालगंज पुलिस भविष्य में भी इसी तत्परता के साथ गुम मोबाइल और अन्य कीमती वस्तुओं की बरामदगी के लिए अभियान जारी रखेगी, जिससे पुलिस और आम नागरिकों के बीच विश्वास का रिश्ता और मजबूत होगा.

इसे भी पढ़ें: औरंगाबाद में पारा स्पोर्ट्स ट्रेनिंग सेंटर का आज उद्घाटन, जानें क्या होंगी सुविधाएं

विज्ञापन
विवेक पाण्डेय

लेखक के बारे में

By विवेक पाण्डेय

विवेक रंजन पाण्डेय मुख्यधारा की पत्रकारिता में 8 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल (Prabhat Khabar Digital) में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. राष्ट्रीय राजनीति और बिहार की राजनीति पर उनकी लेखनी विशेष रूप से पहचान रखती है.

वर्तमान में वह बिहार के विभिन्न जिलों से जुड़ी खबरों के साथ-साथ राज्य स्तरीय मुद्दों पर भी नियमित रूप से समाचार, विश्लेषण और समसामयिक विषयों पर लेख प्रकाशित कर रहे हैं. स्थानीय घटनाक्रम को व्यापक संदर्भ में प्रस्तुत करना और महत्वपूर्ण मुद्दों को तथ्यपरक एवं सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी पत्रकारिता की प्रमुख विशेषता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन