गोपालगंज में शॉर्ट सर्किट से लगी आग में किराना दुकानदार की मौत, परिजनों ने अस्पताल पर इलाज में लापरवाही का लगाया आरोप

Updated:
विज्ञापन

Gopalganj News: गोपालगंज के विशंभरपुर थाना क्षेत्र के जमुनिया मोड़ पर शॉर्ट सर्किट से लगी आग में किराना दुकानदार परमानंद शर्मा गंभीर रूप से झुलस गए और इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई. परिजनों ने सदर अस्पताल पर समय पर उपचार नहीं देने का आरोप लगाया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

विज्ञापन

Gopalganj News: (मनीष राज) गोपालगंज जिले के विशंभरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत जमुनिया मोड़ पर शॉर्ट सर्किट से लगी आग की चपेट में आने से एक किराना दुकानदार की मौत हो गई. मृतक की पहचान 54 वर्षीय परमानंद शर्मा, पिता तपन शर्मा, निवासी मटिहानी, थाना विशंभरपुर के रूप में हुई है.

दुकान में अचानक लगी आग, गंभीर रूप से झुलसे दुकानदार

जानकारी के अनुसार परमानंद शर्मा की किराना दुकान में अचानक शॉर्ट सर्किट होने से आग लग गई. आग की चपेट में आने से वह गंभीर रूप से झुलस गए. स्थानीय लोगों और परिजनों ने उन्हें तत्काल इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया.

परिजनों ने लगाया इलाज में लापरवाही का आरोप

मृतक के परिजनों का आरोप है कि अस्पताल पहुंचने के बाद करीब आधे घंटे तक समुचित इलाज नहीं मिला और उन्हें इधर-उधर भटकना पड़ा. उनका कहना है कि समय पर उपचार नहीं मिलने से परमानंद शर्मा की हालत लगातार बिगड़ती गई और अंततः उनकी मौत हो गई.

परिवार में पसरा मातम

मृतक अपने पीछे एक बेटा और एक बेटी छोड़ गए हैं. घटना के बाद पूरे परिवार में शोक का माहौल है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

सिविल सर्जन को शिकायत देने की तैयारी

परिजनों ने अस्पताल प्रशासन पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाते हुए सिविल सर्जन को लिखित शिकायत देने की बात कही है. दूसरी ओर पुलिस ने शव का पंचनामा तैयार कर पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है.

स्वास्थ्य व्यवस्था पर उठे सवाल

इस घटना के बाद आपातकालीन चिकित्सा व्यवस्था को लेकर स्थानीय स्तर पर सवाल उठने लगे हैं. हालांकि अस्पताल प्रशासन की ओर से इस संबंध में आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है.

इसे भी पढ़ें: बेऊर जेल से बाहर निकले रौशन आनंद, बोले- फैजल खान और किसान कोल्ड स्टोर के मालिक ने कराई भाई की हत्या

विज्ञापन
विवेक पाण्डेय

लेखक के बारे में

By विवेक पाण्डेय

विवेक रंजन पाण्डेय मुख्यधारा की पत्रकारिता में 8 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल (Prabhat Khabar Digital) में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. राष्ट्रीय राजनीति और बिहार की राजनीति पर उनकी लेखनी विशेष रूप से पहचान रखती है.

वर्तमान में वह बिहार के विभिन्न जिलों से जुड़ी खबरों के साथ-साथ राज्य स्तरीय मुद्दों पर भी नियमित रूप से समाचार, विश्लेषण और समसामयिक विषयों पर लेख प्रकाशित कर रहे हैं. स्थानीय घटनाक्रम को व्यापक संदर्भ में प्रस्तुत करना और महत्वपूर्ण मुद्दों को तथ्यपरक एवं सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी पत्रकारिता की प्रमुख विशेषता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन