गोपालगंज में ‘ऑपरेशन मुस्कान’ के तहत बड़ी सफलता, गुम हुए मोबाइल को पुलिस ने लौटाया
मोबाईल फोन देते अधिकारी
Gopalganj News : गोपालगंज जिले में पुलिस द्वारा चलाए जा रहे ऑपरेशन मुस्कान अभियान के तहत गुम हुए मोबाइल फोन बरामद करने का अभियान लगातार सफलता हासिल कर रहा है. इसी कड़ी में मंगलवार, 16 जून को पुलिस ने 16 गुमशुदा मोबाइल फोन बरामद कर उनके वास्तविक मालिकों को सौंप दिए.
Gopalganj News : (मनीष राज) गोपालगंज जिले में पुलिस द्वारा चलाए जा रहे ऑपरेशन मुस्कान अभियान के तहत गुम हुए मोबाइल फोन बरामद करने का अभियान लगातार सफलता हासिल कर रहा है. इसी कड़ी में मंगलवार, 16 जून को पुलिस ने 16 गुमशुदा मोबाइल फोन बरामद कर उनके वास्तविक मालिकों को सौंप दिए. मोबाइल वापस मिलने के बाद लोगों के चेहरों पर खुशी साफ दिखाई दी.
एसपी के निर्देशन में चल रहा है अभियान
पुलिस अधीक्षक विनय तिवारी के निर्देशन में जिलेभर में ऑपरेशन मुस्कान अभियान सक्रिय रूप से संचालित किया जा रहा है. अभियान का उद्देश्य गुम हुई संपत्ति को लोगों तक वापस पहुंचाना और पुलिस के प्रति जनता का विश्वास मजबूत करना है.
नगर थाना और जादोपुर थाना क्षेत्र से मिले मोबाइल
सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी चंदन कुमार के नेतृत्व में की गई कार्रवाई के दौरान नगर थाना क्षेत्र से गुम हुए 11 मोबाइल फोन तथा जादोपुर थाना क्षेत्र से गुम हुए 5 मोबाइल फोन को खोजकर बरामद किया गया. आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद सभी मोबाइल उनके असली धारकों को सौंप दिए गए.
मोबाइल वापस मिलते ही खिल उठे लोगों के चेहरे
मोबाइल प्राप्त करने पहुंचे लोगों ने पुलिस की कार्यशैली की सराहना की. कई लोगों ने कहा कि उन्हें उम्मीद नहीं थी कि उनका गुम हुआ मोबाइल वापस मिल जाएगा. मोबाइल मिलने के बाद उनके चेहरे पर खुशी और संतोष साफ दिखाई दिया.
एक दिन पहले भी 40 मोबाइल लौटाकर पुलिस ने बनाई थी मिसाल
गौरतलब है कि इससे एक दिन पहले 15 जून को भी गोपालगंज पुलिस ने 40 गुमशुदा मोबाइल फोन बरामद कर उनके मालिकों को वापस किया था. लगातार मिल रही सफलता के कारण ऑपरेशन मुस्कान अभियान लोगों के बीच भरोसे और विश्वास का प्रतीक बनता जा रहा है.
जनता और पुलिस के बीच बढ़ रहा विश्वास
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आगे भी यह अभियान जारी रहेगा. गुम मोबाइल और अन्य खोई हुई संपत्तियों की बरामदगी के लिए विशेष प्रयास किए जा रहे हैं, ताकि आम लोगों को त्वरित राहत मिल सके.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए