सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होते ही एक्शन में आई पुलिस, पूर्व सरपंच पर गिरी गाज
हथियार लहराते पूर्व सरपंच
Bihar Crime News: गोपालगंज के उचकागांव में बारात के दौरान हथियार लहराने का वीडियो वायरल हो गया. जिसके बाद पुलिस ने पूर्व सरपंच राज नारायण सिंह पर एफआईआर दर्ज की है. पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है.
Bihar Crime News: गोपालगंज से एक ऐसा मामला सामने आया जिसने हर किसी को हैरान कर दिया. मामला गोपालगंज के उचका गांव का है. जहां बारात के दौरान हथियार लहराने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया. ये वीडियो पूर्व सरपंच राज नारायण सिंह की है. जिस पर वीडियो वायरल होने के बाद केस दर्ज किया गया है. पुलिस अब पूरे मामले पर छापेमारी कर रही.
पूर्व सरपंच पर दर्ज हुई प्राथमिकी
जांच के बाद पुलिस ने दहीभाटा पंचायत के पूर्व सरपंच राज नारायण सिंह की पहचान की और उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है.वायरल वीडियो में वह डांसर के साथ बारात में हथियार लहराते हुए नजर आ रहे हैं.
एसपी के निर्देश पर कार्रवाई
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक विनय तिवारी के निर्देश पर जांच शुरू की गई.
पुलिस ने वीडियो की जांच की. जिसके बाद आरोपी की पहचान की पुष्टि की गई. फिर यह कार्रवाई की.
गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी
पुलिस अब आरोपी की गिरफ्तारी और इस्तेमाल किए गए हथियार की बरामदगी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है. अधिकारियों का कहना है कि मामले में सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी. जिस तरह आरोपी वायरल वीडियो में बेखौफ हो कर कानून का उल्लंघन कर रहा है.ये पूरे सिस्टम के लिए शर्म की बात है.
कानून व्यवस्था पर उठे सवाल
बारात जैसे सार्वजनिक कार्यक्रम में इस तरह खुलेआम हथियार लहराने की घटना ने कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं. पुलिस का कहना है कि ऐसे मामलों में किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा. कानून हर किसी के लिए एक है.
वायरल वीडियो के आधार पर की गई यह कार्रवाई दिखाती है कि पुलिस सोशल मीडिया पर सामने आने वाले मामलों को गंभीरता से ले रही है. साथ ही कानून तोड़ने वालों पर सख्त कदम उठा रही है.
गोपालगंज से संजय कुमार अभय की रिपोर्ट
Also Read:एकतरफा प्यार में इंदौर से रोहतास पहुंचा युवक, लड़की के गांव में हुआ हाई वोल्टेज ड्रामा
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए