ePaper

पंचदेवरी में जेनरल ऑब्जर्वर ने किया बूथों का निरीक्षण, दिये कई निर्देश

Updated at : 21 Oct 2025 5:47 PM (IST)
विज्ञापन
पंचदेवरी में जेनरल ऑब्जर्वर ने किया बूथों का निरीक्षण, दिये कई निर्देश

पंचदेवरी. विधानसभा चुनाव को लेकर प्रशासनिक तैयारियां वार लेवल पर चल रही हैं. एक-एक मतदान केंद्र की व्यवस्था का जायजा लिया जा रहा है.

विज्ञापन

पंचदेवरी. विधानसभा चुनाव को लेकर प्रशासनिक तैयारियां वार लेवल पर चल रही हैं. एक-एक मतदान केंद्र की व्यवस्था का जायजा लिया जा रहा है. मंगलवार को जेनरल ऑब्जर्वर देब प्रिया बर्धन ने कुचायकोट विधान सभा क्षेत्र के पंचदेवरी प्रखंड के छितौना, मोतीपुर, बनकटा समेत एक दर्जन मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया. इस दौरान क्रिटिकल मतदान केंद्रों की पूरी रिपोर्ट तैयार की गयी. इन मतदान केंद्रों पर पूर्व के चुनावों में क्या स्थिति रही, इसकी पूरी जानकारी जेनरल ऑब्जर्वर द्वारा ली गयी. प्रखंड क्षेत्र में जिन मतदान केंद्रों को अति संवेदनशील घोषित किया गया है, वहां चुनाव के दिन किस तरह की व्यवस्था करनी है, इससे संबंधित कई निर्देश जेनरल ऑब्जर्वर द्वारा बीडीओ आयुष राज आलोक को दिये गये. मतदान केंद्रों पर पानी, बिजली, शौचालय आदि मूलभूत सुविधाओं का जायजा भी जेनरल ऑब्जर्वर ने लिया. मतदान केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर उन्होंने बीडीओ व सीओ तरुण कुमार रंजन को आवश्यक निर्देश दिया. उन्होंने स्थानीय पदाधिकारियों से कहा कि किसी भी मतदान केंद्र पर चुनाव कर्मियों व मतदाताओं को कोई परेशानी नहीं होनी चाहिए. दिव्यांग मतदाताओं के लिए मतदान केंद्रों पर की गयी व्यवस्था का भी उन्होंने बारीकी से जायजा लिया. जेनरल ऑब्जर्वर ने कहा कि निष्पक्ष, पारदर्शी व शांतिपूर्ण चुनाव संपन्न कराना प्रशासन की प्राथमिकता है. इसमें कोई चूक नहीं होनी चाहिए. क्रिटिकल मतदान केंद्रों पर विशेष सतर्कता बरतने, सुरक्षा बलों की तैनाती बढ़ाने व पल-पल की स्थिति की निगरानी करने का निर्देश भी जेनरल ऑब्जर्वर ने बीडीओ व सीओ को दिया. बीडीओ ने सभी मतदान केंद्रों की व्यवस्था व चुनाव को लेकर की जा रही तैयारी की पूरी जानकारी जेनरल ऑब्जर्वर को दी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AWEDHESH KUMAR RAJA

लेखक के बारे में

By AWEDHESH KUMAR RAJA

AWEDHESH KUMAR RAJA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन