ePaper

विस चुनाव को लेकर विजयीपुर में फ्लैग मार्च, घर-घर पहुंची पुलिस

Updated at : 19 Oct 2025 7:23 PM (IST)
विज्ञापन
विस चुनाव को लेकर विजयीपुर में फ्लैग मार्च, घर-घर पहुंची पुलिस

विजयीपुर. छह मार्च को होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर विजयीपुर थाना क्षेत्र में रविवार की शाम पुलिस द्वारा दो अलग-अलग पंचायतों में फ्लैग मार्च निकाला गया.

विज्ञापन

विजयीपुर. छह मार्च को होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर विजयीपुर थाना क्षेत्र में रविवार की शाम पुलिस द्वारा दो अलग-अलग पंचायतों में फ्लैग मार्च निकाला गया. एक टीम का नेतृत्व प्रमोद पुष्प ने किया, जबकि दूसरी टीम का नेतृत्व महिला दारोगा सुनीता कुमारी ने संभाला. थानाध्यक्ष रविशंकर कुमार ने बताया कि घाट बंधौरा पंचायत के सुमेरपुर, विजयीपुर, मिश्र बंधौरा सहित सभी गांवों में पुलिस ने घर-घर जाकर लोगों से शांति बनाये रखने की अपील की. उन्होंने कहा कि जिन व्यक्तियों के विरुद्ध वारंट निर्गत है, उन्हें बंधपत्र भरने और कोर्ट में उपस्थित होने की हिदायत दी जा रही है. इसके लिए सीआरपीएफ के जवानों और स्थानीय चौकीदारों की मदद से चिह्नित आरोपितों के घर जाकर सूचना दी जा रही है. थानाध्यक्ष ने स्पष्ट किया कि चेतावनी के बावजूद यदि कोई व्यक्ति बेल नहीं कराता है, तो उसके घर छापेमारी कर गिरफ्तारी की जायेगी. दूसरी ओर, दारोगा सुनीता कुमारी की टीम ने नवतन पंचायत के बिलरूआं, धनौती, फरूसहां, बसहां, महुअवां और रौतारी गांवों में भी लोगों को चुनाव के दौरान शांति बनाये रखने का संदेश दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AWEDHESH KUMAR RAJA

लेखक के बारे में

By AWEDHESH KUMAR RAJA

AWEDHESH KUMAR RAJA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन