ePaper

लाइन बाजार में वाहन जांच के दौरान चोरी की बोलेरो के साथ एक धराया

Updated at : 09 May 2025 7:04 PM (IST)
विज्ञापन
लाइन बाजार में वाहन जांच के दौरान चोरी की बोलेरो के साथ एक धराया

मीरगंज थाने की पुलिस ने वाहन चेकिंग करने के क्रम में लाइन बाजार में एक चोरी की बोलेरो गाडी के साथ एक आरोपित को गिरफ्तार किया है.

विज्ञापन

उचकागांव. मीरगंज थाने की पुलिस ने वाहन चेकिंग करने के क्रम में लाइन बाजार में एक चोरी की बोलेरो के साथ एक आरोपित को गिरफ्तार किया है. बताया जाता है कि मीरगंज थानाध्यक्ष के निर्देश पर पुलिस टीम विधिव्यवस्था और शराब कारोबारियों के खिलाफ जांच-पड़ताल में जुटी थी. इसी दौरान थाना क्षेत्र के लाइन बाजार में वाहन जांच शुरू किया गया. वाहन जांच दौरान बड़कागांव की तरफ से एक बोलेरो को लेकर चालक आ रहा है. उसको रोक कर जांच-पड़ताल शुरू की गयी. पुलिस ने गाड़ी चला रहे व्यक्ति से जब गाड़ी से संबंधित कागजात की मांग की, तो कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया गया. इसके बाद पुलिस ने गाड़ी को जब्त करते हुए सवार व्यक्ति को भी हिरासत में ले लिया. पुलिस हिरासत में लिये गये व्यक्ति की पहचान भोरे थाना क्षेत्र के पाखोपाली गांव के अमरूद्दीन सिद्दीकी के बेटे अशफाक सिद्दीकी के रूप में की गयी है. पुलिस जांच में पता चला कि ये गाड़ी यूपी के देवरिया से चोरी कर लायी जा रही है. इसके आरोप में मीरगंज थाने में चोरी की गाड़ी की शिकायत दर्ज आरोपित को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SHARWAN KUMAR

लेखक के बारे में

By SHARWAN KUMAR

SHARWAN KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन