Bihar News: इंजीनियरिंग कॉलेज में छात्रों के दो गुटों में हिंसक झड़प, मारपीट के दौरान हुई चाकूबाजी
Published by : Ashish Jha Updated At : 12 Aug 2024 2:03 PM
सांकेतिक तस्वीर
Bihar News: बताया जा रहा है कि वर्चस्व को लेकर सीनियर और जूनियर छात्रों के बीच मारपीट और चाकूबाजी की घटना हुई है. हिंसक झड़प के बाद पूरे कॉलेज परिसर में हड़कंप मच गया है.
Bihar News: गोपालगंज. गोपालगंज के इंजीनियरिंग कॉलेज में छात्रों के दो गुटों में हिंसक झड़प हो गई है. इस हिंसक झड़प में दो छात्रों के घायल होने की सूचना है. बताया जा रहा है कि वर्चस्व को लेकर सीनियर और जूनियर छात्रों के बीच मारपीट और चाकूबाजी की घटना हुई है. हिंसक झड़प के बाद पूरे कॉलेज परिसर में हड़कंप मच गया है. छात्रों के बीच तनाव देखा जा रहा है. कॉलेज प्रबंधन ने तत्काल पुलिस को सूचित किया. पुलिस मौके पर पहुंच गयी है.
दोनों का चल रहा ईलाज
जानकारी के मुताबिक, विशंभरपुर के सिपाया स्थित गवर्नमेंट इंजीनियरिंग कॉलेज में सीनियर और जूनियर छात्रों के बीच हिंसक झड़प हुई है. दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई. इसी दौरान एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर चाकू से वार कर दिया. जिसमें एक छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया हैं. दूसरे पक्ष के छात्र को भी गंभीर चोट लगी है. दोनों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है. डॉक्टर दोनों की स्थिति गंभीर बता रहे हैं.
Also Read: Darbhanga Metro: कब शुरू होगी दरभंगा समेत चार शहरों में मेट्रो, नवंबर में राइट्स सौंपेगी रिपोर्ट
जांच में जुटी पुलिस
घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पुलिस पहुंची है और मामले की छानबीन कर रही है. मौके पर पहुंचे एसडीपीओ ने कहा है कि जांच की जा रही है और जो लोग दोषी पाए जाएंगे, उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी. अभी छात्रों का पहले समुचित इलाज की व्यवस्था की जा रही है. कॉलेज में मौजूद छात्रों से पूछताछ हो रही है. अब तक इस मामले में किसी को भी हिरासत में नहीं लिया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ashish Jha
डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव. लगातार कुछ अलग और बेहतर करने के साथ हर दिन कुछ न कुछ सीखने की कोशिश. वर्तमान में बंगाल में कार्यरत. बंगाल की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को टटोलने के लिए प्रयासरत. देश-विदेश की घटनाओं और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स को सीखने की चाहत.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










