गोबर से बनायी गयी गोवर्धन देव की आकृति, आज मनेगा भाई व बहन के रिश्ते का पर्व

थावे. प्रखंड क्षेत्र में दीपावली के बाद पारंपरिक रूप से गुरुवार को गोवर्धन पूजा की जायेगी. महिलाओं ने अपने घरों के आंगन में गोबर से गोवर्धन देव की आकृति बनायी.
थावे. प्रखंड क्षेत्र में दीपावली के बाद पारंपरिक रूप से गुरुवार को गोवर्धन पूजा की जायेगी. महिलाओं ने अपने घरों के आंगन में गोबर से गोवर्धन देव की आकृति बनायी. मान्यता है कि गोवर्धन पूजा के बाद ही विवाह का शुभ मुहूर्त शुरू होता है. गुरुवार की सुबह महिलाएं गोवर्धन देव की आकृति कूटकर भाई-बहन के पवित्र रिश्ते का पर्व संपन्न करेंगी. धार्मिक परंपरा के अनुसार, तड़के सुबह महिलाएं सूप बजाकर दरिद्र खदेड़ने का विधान निभाती हैं, जिसके बाद गोवर्धन देव की पूजा की जाती है. पूजा के दौरान घर-घर में पारंपरिक भजन, दीप प्रज्वलन और खुशियों का माहौल रहता है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




