गोपालगंज में मचा हड़कंप, संदिग्ध अवस्था में दो महिलाओं के शव बरामद

Published at :27 Dec 2016 11:47 AM (IST)
विज्ञापन
गोपालगंज में मचा हड़कंप, संदिग्ध अवस्था में दो महिलाओं के शव बरामद

गोपालगंज : बिहार के गोपालगंज जिले से एक सनसनीखेज खबर की सूचना मिल रही है. जानकारी के मुताबिक गोपालगंज जिले के उचकागांव थाने के ईटवा पुल के पास से पुलिस ने दो महिलाओं का शव बरामद किया है. पुलिस सूत्रों की मानें तो शव देखने के बाद ऐसा लग रहा है कि उनकी संदिग्ध परिस्थितियों […]

विज्ञापन

गोपालगंज : बिहार के गोपालगंज जिले से एक सनसनीखेज खबर की सूचना मिल रही है. जानकारी के मुताबिक गोपालगंज जिले के उचकागांव थाने के ईटवा पुल के पास से पुलिस ने दो महिलाओं का शव बरामद किया है. पुलिस सूत्रों की मानें तो शव देखने के बाद ऐसा लग रहा है कि उनकी संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हुई है. शव के मिलने के बाद पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है. वहीं महिलाओं के शव मिलने की घटना के बाद आस-पास के इलाके में सनसनी फैल गयी और भारी संख्या में शव देखने के लिये लोग जमा हो गये. बताया जा रहा है कि अभी तक इन दोनों महिलाओं की पहचान नहीं हो पाई है.

पुलिस के मुताबिक दोनों महिलाओं के शव कामकाजी महिलाओं के हैं, जो पड़ोस के ईटावा में काम करने आती हैं. पुलिस सूत्रों की मानें तो शव की स्थिति ठीक नहीं है और दोनों के शरीर में कोई भी गहना नहीं है. मृतकों के कान-नाक और हाथ में रहने वाले गहने गायब हैं. पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन