रविवार को टूटा अिधकतम तापमान का रेकॉर्ड

Published at :26 Dec 2016 5:00 AM (IST)
विज्ञापन
रविवार को टूटा अिधकतम तापमान का रेकॉर्ड

गोपालगंज : अधिकतम और न्यूनतम तापमान के लिहाज से 25 दिसंबर चार वर्षों का सबसे गरम दिन रहा. 24 घंटे में अधिकतम तापमान 24.8 डिग्री सेल्सियस (डिसे) बढ़ कर 26.5 पर पहुंच गया. इसके पूर्व सिर्फ एक और दो दिसंबर को यह इससे ऊपर रहा. इसी समयावधि में न्यूनतम 10.7 डिसे बढ़ कर 14.3 पर […]

विज्ञापन

गोपालगंज : अधिकतम और न्यूनतम तापमान के लिहाज से 25 दिसंबर चार वर्षों का सबसे गरम दिन रहा. 24 घंटे में अधिकतम तापमान 24.8 डिग्री सेल्सियस (डिसे) बढ़ कर 26.5 पर पहुंच गया. इसके पूर्व सिर्फ एक और दो दिसंबर को यह इससे ऊपर रहा. इसी समयावधि में न्यूनतम 10.7 डिसे बढ़ कर 14.3 पर पहुंच गया. 11 दिसंबर के बाद पहली बार यह 11 के ऊपर पहुंचा है. दोनों तापमान के लिहाज से यह चार साल का सर्वाधिक है, जबकि हवा पछुआ 1.2 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही थी.

कश्मीर में हुई बर्फबारी के कारण एक बार फिर पश्चिमी विक्षोभ की स्थिति बन रही है. सुबह हल्का कोहरा था, जो थोड़ी देर में छंट गया. इसके बाद सूरज ने अपनी उपस्थिति दर्ज करायी, लेकिन धुंध बना रहा. मौसम वैज्ञानिक एसएन पांडेय की मानें, तो 30 दिसंबर तक के लिए जो पूर्वानुमान है, उसके अनुसार इस दौरान अधिकतम तापमान 18 से 22 और न्यूनतम 9 से 11 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा.

आनेवाले दिनों में सुबह के वक्त हल्का कोहरा रहेगा. ऊपरी सतह पर धुंध के चलते रात के तापमान में गिरावट आने के साथ प्रदूषण भी बढ़ेगा, जबकि इस महीने कोहरे की यह चादर और घनी होगी. नमी अधिक होने के साथ रात का तापमान कम होने व हवा की रफ्तार धीमी होने से कोहरा बढ़ रहा है. आनेवाले दिनों में कोहरा छाने की संभावना बरकरार है.
जबकि दिन चढ़ने के साथ धुंध बढ़ेगी.
रविवार की सुबह हाइवे पर कोहरे का असर.
पांच वर्षों में 25 दिसंबर
वर्ष अधिकतम न्यूनतम
2012 14.2 9.4
2013 19.2 13.2
2014 14.5 9.2
2015 21.8 5.3
2016 25.5 14.3
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन