भोरे के मृत लेखापाल के परिजन को मिलेंगे दो लाख रुपये

Published at :26 Dec 2016 4:58 AM (IST)
विज्ञापन
भोरे के मृत लेखापाल के परिजन को मिलेंगे दो लाख रुपये

गोपालगंज : भोरे रेफरल अस्पताल में कार्यरत लेखापाल राम रतन के पीड़ित परिजन को दो लाख रुपये दिये जायेंगे. संविदा पर कार्यरत स्वास्थ्य कर्मियों ने आपस में यह राशि इकट्ठा की है. रविवार को सदर अस्पताल परिसर में आयोजित संविदा कर्मियों की बैठक में मुआवजा देने को लेकर चर्चा की गयी. पटना से आये राज्य […]

विज्ञापन

गोपालगंज : भोरे रेफरल अस्पताल में कार्यरत लेखापाल राम रतन के पीड़ित परिजन को दो लाख रुपये दिये जायेंगे. संविदा पर कार्यरत स्वास्थ्य कर्मियों ने आपस में यह राशि इकट्ठा की है. रविवार को सदर अस्पताल परिसर में आयोजित संविदा कर्मियों की बैठक में मुआवजा देने को लेकर चर्चा की गयी. पटना से आये राज्य स्वास्थ्य संविदा कर्मचारी संघ के महासचिव ललन सिंह ने कर्मियों के साथ बैठक की. बेगूसराय जिले के स्वास्थ्य कर्मी भी बैठक में शामिल हुए.

जिला स्वास्थ्य प्रबंधक अरविंद कुमार ने बताया कि बेगूसराय जिले के स्वास्थ्य कर्मियों ने 50 हजार रुपये दिये हैं, जबकि गोपालगंज संविदा स्वास्थ्य कर्मी संघ ने डेढ़ लाख रुपये परिजन को देने के लिए एकत्रित किये हैं. राशि चेक या अकाउंट के माध्यम से मृतक कर्मी की पत्नी को दी जायेगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन