कटाव करती गंडक नदी दंगा कांड में 12 लोगों पर एफआइआर

गोपालगंज : कटेया थाना क्षेत्र के मंझरिया गांव में जुलूस के दौरान बहन के घर जा रहे बाइक सवार भाइयों पर जानलेवा हमला किये जाने के मामले में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है. कटेया थाने की पुलिस ने घायल दलदल साह के बयान पर गांव के ही नसरुद्दीन अंसारी सहित 12 लोगों को […]
गोपालगंज : कटेया थाना क्षेत्र के मंझरिया गांव में जुलूस के दौरान बहन के घर जा रहे बाइक सवार भाइयों पर जानलेवा हमला किये जाने के मामले में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है. कटेया थाने की पुलिस ने घायल दलदल साह के बयान पर गांव के ही नसरुद्दीन अंसारी सहित 12 लोगों को नामजद किया है. पुलिस ने कांड अंकित करने के बाद आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी है. सोमवार को जुलूस के दौरान दो लोगों को मारपीट कर घायल कर दिया गया था. घटना के बाद तनाव की स्थिति को देख पुलिस को कैंप करना पड़ा था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










