लोजपा कार्यकर्ताओं की बैठक

Published at :14 Dec 2016 4:31 AM (IST)
विज्ञापन
लोजपा कार्यकर्ताओं  की बैठक

विजयीपुर : कैथविलया ब्रह्म स्थान पर लोजपा कार्यकर्ताओं की बैठक हुई. बैठक को संबोधित करते हुए लोजपा के महासचिव काली पांडेय ने कहा कि जब चुनाव का समय आता है, तो सभी पार्टी के नेताओं को अपनी-अपनी जाति की याद आती है और चुनाव बीतने के बाद सब कुछ नेता जी भूल जाते हैं. राजद […]

विज्ञापन

विजयीपुर : कैथविलया ब्रह्म स्थान पर लोजपा कार्यकर्ताओं की बैठक हुई. बैठक को संबोधित करते हुए लोजपा के महासचिव काली पांडेय ने कहा कि जब चुनाव का समय आता है, तो सभी पार्टी के नेताओं को अपनी-अपनी जाति की याद आती है और चुनाव बीतने के बाद सब कुछ नेता जी भूल जाते हैं. राजद पर निशाना साधते हुए कहा कि हमारे राज्य के उपमुख्यमंत्री इसी जिले के निवासी हैं, लेकिन उन्होंने कभी भी इस जिले के बारे में कुछ नहीं सोचा. अगर उनको अपने जिले की याद आती तो शायद आज दियारावासियों को गंडक के कटाव का शिकार नहीं होना पड़ता. सैकड़ों गरीबों के घर गंडक के कटाव में विलीन हो गये.

मुख्यमंत्री को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि आज से दो माह के भीतर ही भाजपा में फिर शामिल हो जायेंगे. उन्होंने लोगों से कहा कि आप लोग अधिक-से-अधिक लोजपा में शामिल होकर पार्टी को मजबूत करने का प्रयास करें. नोटबंदी पर उन्होंने कहा कि इससे विरोधियों में खलबली मची हुई है. मौके पर जिलाध्यक्ष अर्जुन सिंह, जिला पर्षद सदस्य रीना देवी, प्रधान महासचिव नर्वदेश्वर तिवारी, बब्लू पांडेय, मनु तिवारी, रामू मिश्र उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन