मीरगंज में बंधन बैंक के कर्मी से 75 हजार की लूट

हथुआ : मीरगंज-बलेसरा मार्ग पर हथियार से लैस लुटरों ने बंधन बैंक के कर्मी से दिनदहाड़े 75 हजार रुपये लूट लिये. वारदात को अंजाम देने के बाद अपराधी फरार हो गये. बैंककर्मी ने लूट के इस मामले को लेकर थाने में शिकायत दर्ज करायी है. पुलिस ने कांड अंकित करने के बाद मामले की जांच […]
हथुआ : मीरगंज-बलेसरा मार्ग पर हथियार से लैस लुटरों ने बंधन बैंक के कर्मी से दिनदहाड़े 75 हजार रुपये लूट लिये. वारदात को अंजाम देने के बाद अपराधी फरार हो गये. बैंककर्मी ने लूट के इस मामले को लेकर थाने में शिकायत दर्ज करायी है.
पुलिस ने कांड अंकित करने के बाद मामले की जांच शुरू कर दी है. प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बंधन बैंक का कर्मी सुभाष प्रसाद वसूली कर के धरनीहाता गांव से लौट रहा था. मीरगंज-बलेसरा मार्ग पर पहुंचते ही बाइक सवार लुटेरों ने हथियार के बल पर रोक दिया. बैंक कर्मी से रुपये से भरा बैग अपराधियों ने लूटपाट करनी शुरू कर दी.
लूटपाट का विरोध करने पर मारपीट की गयी. इसके बाद 75 हजार रुपये लूट लिये. वारदात के बाद इलाके में दहशत फैल गयी. घटना के बाद पीड़ित कर्मी ने थाने में शिकायत की है. दिनदहाड़े शहर के पास हुई इस घटना के बाद हड़कंप मच गया है. उधर, पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू करते हुए मीरगंज-बलेसरा मार्ग पर गाड़ियों की जांच शुरू कर दी. मीरगंज के थानाध्यक्ष बीपी आलोक ने कहा कि मामले में जल्द ही लुटेरों की गिरफ्तारी कर ली जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










