आंगनबाड़ी केंद्रों के बच्चों का बनेगा आधार कार्ड

Published at :12 Dec 2016 4:42 AM (IST)
विज्ञापन
आंगनबाड़ी केंद्रों के बच्चों का बनेगा आधार कार्ड

बीडीओ व सीडीपीओ करेंगे सहयोग गोपालगंज : अब आंगनबाड़ी केंद्रों के बच्चों का आधार कार्ड बनेगा. समाज कल्याण विभाग के निदेशक ने आंगनबाड़ी केंद्रों पर अभियान चला कर आधार कार्ड बनाये जाने का निर्देश दिया है. एक निजी संस्था को जिम्मेवारी सौंपी गयी है. डीएम राहुल कुमार ने सभी बीडीओ एवं सीडीपीओ को निर्देश दिया […]

विज्ञापन

बीडीओ व सीडीपीओ करेंगे सहयोग

गोपालगंज : अब आंगनबाड़ी केंद्रों के बच्चों का आधार कार्ड बनेगा. समाज कल्याण विभाग के निदेशक ने आंगनबाड़ी केंद्रों पर अभियान चला कर आधार कार्ड बनाये जाने का निर्देश दिया है. एक निजी संस्था को जिम्मेवारी सौंपी गयी है. डीएम राहुल कुमार ने सभी बीडीओ एवं सीडीपीओ को निर्देश दिया है कि वे अपने -अपने क्षेत्र में स्थिर आंगनबाड़ी केंद्रों में नामांकित बच्चों का आधार नामांकन कराएं तथा उन्हें भारतीय विशिष्ट पहचानपत्र के रूप में आधार कार्ड मुहैया कराएं. इस कार्य में बाल विकास परियोजना की महिला पर्यवेक्षिका एवं आंगनबाड़ी सेविका सहायिका को भी सहयोग करने का निर्देश दिया गया है.
91.6 हजार बच्चों को मिलेगा आधार : जिले के 2290 आंगनबाड़ी केंद्रों पर नामांकित 91.6 हजार बच्चों का आधार नामांकन कराया जायेगा. साथ ही उन्हें आधार कार्ड भी मुहैया कराया जायेगा. इसको लेकर आंगनबाड़ी केंद्रों पर शीघ्र ही अभियान शुरू किये जाने की तैयारी चल रही है.
सीडीपीओ को दिया निर्देश
आधार कार्ड बनाये जाने को लेकर सभी सीडीपीओ को निर्देश दिया गया है. वे अपनी देख-रेख में बच्चों का आधार कार्ड बनवाने का काम करायेंगे.
रजनीश कुमार राय, डीपीओ, गोपालगंज
आंगनबाड़ी केंद्रों की स्थिति
बैकुंठपुर 194
सिधवलिया 116
बरौली253
मांझा184
गोपालगंज143
थावे100
कुचायकोट288
हथुआ–207
उचकागांव161
फुलवरिया124
भोरे161
विजयीपुर144
कटेया126
पंचदेवरी89
कुल2290
—- —-
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन