कैंप में मरीजों को मुफ्त में मिली दवा

Published at :12 Dec 2016 4:42 AM (IST)
विज्ञापन
कैंप में मरीजों को मुफ्त में मिली दवा

गोपालगंज : हजियापुर में रविवार को नि:शुल्क जांच कैंप लगाया गया. हेल्थ जांच कैंप का आयोजन बापू आदर्श चिल्ड्रेन एकेडमी के संस्थापक व प्रसिद्ध रंगकर्मी स्व विपिन बिहारी श्रीवास्तव की पुण्यतिथि के अवसर पर किया गया. इस कैंप में बाल एवं शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ जीएम झा, हड्डी एवं नस रोग विशेषज्ञ डॉ शमीम परवेज, […]

विज्ञापन

गोपालगंज : हजियापुर में रविवार को नि:शुल्क जांच कैंप लगाया गया. हेल्थ जांच कैंप का आयोजन बापू आदर्श चिल्ड्रेन एकेडमी के संस्थापक व प्रसिद्ध रंगकर्मी स्व विपिन बिहारी श्रीवास्तव की पुण्यतिथि के अवसर पर किया गया. इस कैंप में बाल एवं शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ जीएम झा, हड्डी एवं नस रोग विशेषज्ञ डॉ शमीम परवेज, सर्जन डॉ ओपी तिवारी, नेत्र सर्जन डॉ राकेश कुमार सिंह, एम्स के फिजिशियन डॉ अभिषेक रंजन ने मरीजों की जांच की और उन्हें उचित परामर्श एवं नि:शुल्क दवाएं भी मुहैया करायी गयीं.

वहीं लायंस क्लब के संजय तिवारी, परमात्मा सिंह, संजीव कुमार पिंकी के अलावा कई सदस्यों ने मरीजों की देखरेख में कुल 357 मरीजों की जांच की गयी. स्वास्थ्य जांच कैंप में मरीजों का निबंधन अनिल कुमार शर्मा एवं मुंद्रिका प्रसाद के द्वारा किया जा रहा था, जबकि दवा वितरण केंद्र की कमान रवि कुमार श्रीवास्तव एवं रौशन कुमार श्रीवास्तव ने संभाल रखी थी. वहीं जांच कैंप में पूर्व पार्षद प्रमोद शर्मा, गालिब एकेडमी के निदेशक अफताब आलम, परमेश्वर प्रसाद ने सहयोग किया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन