मीरगंज नप के पार्षदों पर लगा आरक्षण का ग्रहण
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :09 Dec 2016 4:39 AM (IST)
विज्ञापन

कहीं पत्नियों देंगी सहारा,कहीं बदलना पड़ेगा क्षेत्र मीरगंज : मीरगंज उप नगर में आरक्षण का असर दिखने लगा है. पार्षदों में नयी जमीन तलाशने की जुगत, भाग-दौड़ व बेचैनी देखी जा रही है. उन्हें इत्मीनान है जिनका क्षेत्र नहीं बदला है. कुल 16 वार्डों में से वार्ड नं दो, तीन, पांच व छह पूरी तरह […]
विज्ञापन
कहीं पत्नियों देंगी सहारा,कहीं बदलना पड़ेगा क्षेत्र
मीरगंज : मीरगंज उप नगर में आरक्षण का असर दिखने लगा है. पार्षदों में नयी जमीन तलाशने की जुगत, भाग-दौड़ व बेचैनी देखी जा रही है. उन्हें इत्मीनान है जिनका क्षेत्र नहीं बदला है. कुल 16 वार्डों में से वार्ड नं दो, तीन, पांच व छह पूरी तरह से प्रभावित है. इन वार्डों के पार्षदों को आरक्षण ने क्षेत्र बदलने को मजबूर कर दिया है. वहीं वार्ड नं चार, आठ, नौ, 12,15 व 16 आरक्षण के बाद अनारक्षित अन्य कोटि में गये हैं. इन वार्डो के सिटिंग पार्षदों को क्षेत्र बदलने की मज़बूरी नहीं है,
लेकिन उन्हें कई-एक नये-पुराने चेहरों का सामना करना पड़ सकता है. शेष एक, सात, दस, 11,13 व 14 नं वार्ड अनारक्षित महिला कोटि में गये हैं. यहां के सीटिंग पार्षदों को थोडा इत्मीनान जरूर है, लेकिन पुरुष पार्षदों को पत्नियों का सहारा लेना पड़ेगा. महिलाओ की ओट में नये-पुराने चेहरों की जमघट यहां भी लगेगी.
कुल मिला कर कहा जाये तो आनेवाले नप चुनाव में धमा चौकड़ी, रस्साकशी व आरजू-विनती दिखने के जबरदस्त आसार नजर आ रहे हैं.
कुल जनसंख्या 26119
कुल परिवार 4737
कुल वार्ड 16
कुल वोटर्स 15 हजार लगभग
आरक्षण की नजर में मीरगंज
वार्ड नं 1,7,10,11,13,14 – अनारक्षित महिला
वार्ड नं 4,8,9,12,15,16 – अनारक्षित अन्य
वार्ड नं 2 – पिछड़ा वर्ग महिला
वार्ड नं – 3 व 6 – पिछड़ा वर्ग अन्य
वार्ड नं 5 – अनुसूचित जाति अन्य
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










