गोपालगंज से पटना जा रही बस पलटी, छह घायल

Published at :06 Dec 2016 4:08 AM (IST)
विज्ञापन
गोपालगंज से पटना जा रही बस पलटी, छह घायल

सोमवार को सोना चौक के पास अनियंत्रित होकर पलटी बस. सभी घायल महम्मदपुर के रहनेवाले मोटरसाइकिल सवार को बचाने के दौरान हुआ हादसा अमनौर (सारण) : गोपालगंज जिले के महम्मदपुर से पटना जा रही इंद्रजीत रथ बस अमनौर थाना क्षेत्र के एसएच 73 सोना चौक के पास अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे 15 फुट नीचे […]

विज्ञापन

सोमवार को सोना चौक के पास अनियंत्रित होकर पलटी बस.

सभी घायल महम्मदपुर के रहनेवाले
मोटरसाइकिल सवार को बचाने के दौरान हुआ हादसा
अमनौर (सारण) : गोपालगंज जिले के महम्मदपुर से पटना जा रही इंद्रजीत रथ बस अमनौर थाना क्षेत्र के एसएच 73 सोना चौक के पास अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे 15 फुट नीचे गढ्ढे में जा पलटी. इसमें आधा दर्जन से अधिक यात्री घायल हो गये. बस अमनौर से पटना की तरफ जा रही थी कि अचानक एक बाइक बायीं तरफ से आ गयी. बस अनियंत्रित होकर बाइक को ठोकर मारती हुई सड़क के दाहिनी तरफ गढ्ढे में पलट गयी. इससे बस में सवार लगभग 50 यात्रियों में चीख-पुकार मच गयी.
थानाध्यक्ष संतोष कुमार रजक पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे. पुलिस स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से बस में फंसे घायल यात्रियों को बाहर निकालने में जुट गयी. एंबुलेंस मंगा कर घायल यात्रियों को पीएचसी भेजा गया. कई यात्री इलाज के लिए परसा चले गये. घायल यात्रियों में महम्मदपुर निवासी बहारन मांझी, मो ग्यासुद्दीन, कटेया की चंद्रावती देवी, मनु देवी आदि शामिल हैं. बस में सवार कटेया के पांच साल के अनमोल को खरोंच तक नहीं आयी, जबकि उसकी मां और दादी गंभीर रूप से घायल हो गयीं. घटना के बाद बस के चालक व अन्य स्टाफ फरार हो गये.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन