इंस्पेक्टर के करीबी की संपत्ति जब्त होगी

Published at :25 Aug 2016 3:52 AM (IST)
विज्ञापन
इंस्पेक्टर के करीबी की संपत्ति जब्त होगी

चालक और चौकीदार भी कार्रवाई की जद में भगवानजी चौरसिया से दूसरे दिन भी पूछताछ गोपालगंज : नगर थाने के इंस्पेक्टर के करीबी रहनेवाले लोगों पर जांच शुरू हो गयी है. पुलिस के वरीय अधिकारी पूरे प्रकरण को खंगालने में जुटे हैं. इंस्पेक्टर के बतौर मुंशी के पद पर काम करनेवाले होमगार्ड के जवान भगवानजी […]

विज्ञापन

चालक और चौकीदार भी कार्रवाई की जद में

भगवानजी चौरसिया से दूसरे दिन भी पूछताछ
गोपालगंज : नगर थाने के इंस्पेक्टर के करीबी रहनेवाले लोगों पर जांच शुरू हो गयी है. पुलिस के वरीय अधिकारी पूरे प्रकरण को खंगालने में जुटे हैं. इंस्पेक्टर के बतौर मुंशी के पद पर काम करनेवाले होमगार्ड के जवान भगवानजी चौरसिया को हिरासत में लेकर दूसरे दिन भी पूछताछ की गयी. इसके अलावा इंस्पेक्टर के लिए काम करनेवाले चौकीदार अशोक सिंह के बेटे गोलू भी कार्रवाई की जद में आ गया है. भगवानजी चौरसिया और गोलू दोनों इंस्पेक्टर के लिए शहर में पासपोर्ट से लेकर माफियाओं से सेटिंग का काम करते रहे हैं.
भगवानजी चौरसिया पिछले दो दशक से बतौर मुंशी का काम करता था. खजूरबानी कांड में 22 लोगों की मौत के बाद मुख्य सरगना लाल बाबू पासी और नगीना चौधरी की गिरफ्तारी के बाद भगवानजी तथा गोलू एवं चालक राजू कुमार की भूमिका को लेकर काफी गहराई से मामले की पड़ताल चल रही है. पुलिस सूत्रों ने बताया कि खजूरबानी ही नहीं शहर में कई जगह शराब के कारोबार को भगवानजी पुलिस को मैनेज करने का काम करता था. गिरफ्तार शराब माफियाओं ने पुलिस के वरीय अधिकारियों के समक्ष इनकी भूमिका का खुलासा किया था. सारण के डीआइजी अजित कुमार राव ने खुद पहुंच कर नगीना चौधरी और लाल बाबू पासी से पूछताछ की थी. इनके खुलासे के बाद भगवानजी चौरसिया को पुलिस हिरासत में लेकर कड़ी पूछताछ में जुटी है. इनकी संपत्ति का आकलन किया जा रहा है. इनकी आय और संपत्ति के ब्योरे को खंगालने में पुलिस जुटी है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन