चौकीदारों के भरोसे छोड़ दिया गया था घायल किशोर को

चौकीदारों के भरोसे छोड़ दिया गया था घायल किशोर को पुलिस इंस्पेक्टर को आधा घंटा करनी पड़ी थी मशक्कत मौत से जूझ रहे किशोर को पीएमसीएच भेजने का मामलासंवाददाता. गोपालगंज सदर अस्पताल में रात के 12:30 बज रहे थे. पुलिस के लॉकअप में पिटाई से अचेत हुए किशोर मौत से जूझ रहा था. डॉक्टर अंदरूनी […]
चौकीदारों के भरोसे छोड़ दिया गया था घायल किशोर को पुलिस इंस्पेक्टर को आधा घंटा करनी पड़ी थी मशक्कत मौत से जूझ रहे किशोर को पीएमसीएच भेजने का मामलासंवाददाता. गोपालगंज सदर अस्पताल में रात के 12:30 बज रहे थे. पुलिस के लॉकअप में पिटाई से अचेत हुए किशोर मौत से जूझ रहा था. डॉक्टर अंदरूनी चोट होने के कारण उसकी स्थिति गंभीर बता रहे थे. परिजनों के पास लाचारी थी. आंखों में आंसू थे. पुलिस की तरफ से दो चौकीदार इलाज कराने के लिए भेजे गये थे. चौकीदार विजय कुमार सिंह तथा हरेंद्र राय युवक के समीप बैठे हुए थे. सिधवलिया थाना क्षेत्र के बली छापर गांव के मोतीचंद (16 वर्ष) को लेकर उसकी मां रमावती रो रही थी, जबकि उसकी बहन ज्ञांती देवी तथा चचेरा भाई दारोगा यादव कभी डॉक्टर के पास, तो कभी कंपाउंडर के पास चिरौरी कर रहे थे. किसी को कुछ समझ में नहीं आ रहा था कि माजरा क्या है. इतने में दारोगा यादव ने डॉक्टर से जब कहां कि पुलिस कस्टडी में इसे पीटा गया. डॉक्टर ने तुरंत दोबारा जांच की. जांच में अंदरूनी चोट आने की संभावना को देख वे भी आहत हो गये. पीएमसीएच ले जाने की स्थिति में परिजन नहीं थे. मौके पर मौजूद प्रभात खबर के संवाददाता ने घटना की जानकारी एसडीपीओ मनोज कुमार को दी. एसडीपीओ ने तत्काल संज्ञान में लिया और रात के एक बजे थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर विमल कुमार पहुंचे. इंस्पेक्टर के आने के बाद परिजनों ने पूरी घटना की जानकारी उन्हें दी. वे एंबुलेंस पटना भेजने के लिए काफी देर तक मशक्कत करते रहे. बाद में सिविल सर्जन ने जब एंबुलेंस को नि:शुल्क भेजने का आदेश दिया तो एंबुलेंसवाला पटना जाने को तैयार नहीं था. पुलिस के फटकार के बाद किसी तरह 1:31 बजे वह मोतीचंद को लेकर पटना जाने को तैयार हुआ. तब पुलिस ने राहत की सांस ली.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










