सीवान के दो युवकों को ट्रक ने कुचला, घायल

Updated at :02 Feb 2016 4:30 AM
विज्ञापन
सीवान के दो युवकों को ट्रक ने कुचला, घायल

ऑटो चालक ने घायलों को अस्पताल पहुंचा कर बचायी जान यूपी के तमकुही से लौट से थे बाइक सवार दोनों युवक घटना के बाद हाइवे पर छटपटा रहे थे घायल दोनों युवक कुचायकोट : नेशनल हाइवे पर अनियंत्रित वाहन ने बाइक सवार दो युवको को कुचल दिया, जिससे वे घटनास्थल पर छटपटा रहे थे. लोग […]

विज्ञापन

ऑटो चालक ने घायलों को अस्पताल पहुंचा कर बचायी जान

यूपी के तमकुही से लौट से थे बाइक सवार दोनों युवक
घटना के बाद हाइवे पर छटपटा रहे थे घायल दोनों युवक
कुचायकोट : नेशनल हाइवे पर अनियंत्रित वाहन ने बाइक सवार दो युवको को कुचल दिया, जिससे वे घटनास्थल पर छटपटा रहे थे. लोग तमाशबीन बने रहे. इसी बीच अमवां गांव के ऑटोचालक नीतीश कुमार ने तत्काल घायलों को अपने ऑटो में लेकर कुचायकोट अस्पताल पहुंचा कर उनकी जान बचा ली. ऑटोचालक अगर मौके पर नहीं पहुंचता, तो दोनों की मौत समय से इलाज नहीं होने पर हो गयी होती. इसके लिए डॉक्टर ने चालक को धन्यवाद दिया है.
प्रत्यक्ष दर्शियों ने बताया कि सीवान के मुफसिल थाना क्षेत्र के श्रीनगर फुलवरिया गांव निवासी मो शहजाद और मो छोटे बाइक से यूपी के तमकुही से घर लौट रहे थे. नगर थाने के अमवा गांव के पास पहुंचते ही अनियंत्रित ट्रक ने दोनों युवकों को कुचल दिया. हादसे के बाद ऑटो चालक ने मानवता का परिचय देते हुए दोनों को अस्पताल में पहुंचाया. उधर, पुलिस घटना के बाद मामले की जांच-पड़ताल करने में जुट गयी है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन