Gopalganj News : सड़क पर ही पार्किंग से बिगड़ रही ट्रैफिक व्यवस्था, मौनिया चौक पर घंटों रेंगते रहे वाहन

Published by :GURUDUTT NATH
Published at :11 May 2026 10:17 PM (IST)
विज्ञापन
Gopalganj News : सड़क पर ही पार्किंग से बिगड़ रही ट्रैफिक व्यवस्था, मौनिया चौक पर घंटों रेंगते रहे वाहन

गोपालगंज. शहर की ट्रैफिक व्यवस्था इन दिनों लगातार बदहाल होती जा रही है. खासकर शहर के व्यस्त मौनिया चौक पर सड़क किनारे और कई जगहों पर सड़क पर ही वाहनों की पार्किंग किये जाने से जाम की समस्या और गंभीर होती जा रही है.

विज्ञापन

गोपालगंज. शहर की ट्रैफिक व्यवस्था इन दिनों लगातार बदहाल होती जा रही है. खासकर शहर के व्यस्त मौनिया चौक पर सड़क किनारे और कई जगहों पर सड़क पर ही वाहनों की पार्किंग किये जाने से जाम की समस्या और गंभीर होती जा रही है.

खरीदारों और वाहनों की संख्या रही अधिक

सोमवार को सप्ताह का पहला कार्य दिवस होने के कारण बाजार में खरीदारों और वाहनों की संख्या अधिक रही, जिससे दिनभर लोगों को जाम की समस्या से जूझना पड़ा. मौनिया चौक, थाना रोड, पोस्ट ऑफिस रोड और आसपास के प्रमुख मार्गों पर दोपहिया और चरपहिया वाहनों को मनमाने तरीके से खड़ा कर दिया जाता है. सड़क की चौड़ाई पहले ही सीमित है, ऐसे में सड़क पर ही नगर परिषद् के द्वारा पार्किंग स्थल होने से आवागमन के लिए जगह कम ही बचती है. इसका सीधा असर ट्रैफिक व्यवस्था पर पड़ रहा है और थोड़ी-सी भी भीड़ होने पर लंबा जाम लग जा रहा है. सोमवार के दिन मोनिया चौक पर वाहनों की लंबी कतारें देखने को मिलीं. स्कूल बसें, ऑटो, इ-रिक्शा, बाइक और निजी वाहन एक साथ सड़क पर आने से स्थिति और बिगड़ गयी. जाम के कारण राहगीरों, छात्रों, नौकरीपेशा लोगों और मरीजों को काफी परेशानी उठानी पड़ी. कई लोगों को अपने गंतव्य तक पहुंचने में सामान्य से अधिक समय लगा. मोनिया चौक पर तैनात ट्रैफिक पुलिसकर्मियों ने बताया कि सोमवार को बाजार खुलने और लोगों की आवाजाही बढ़ने के कारण अक्सर जाम की स्थिति बन जाती है. उन्होंने कहा कि सड़क पर अनियंत्रित पार्किंग भी एक बड़ी वजह है, जिससे ट्रैफिक संचालन में कठिनाई होती है. स्थानीय लोगों का कहना है कि जब तक सड़क पर वाहनों की पार्किंग पर सख्ती से रोक नहीं लगायी जायेगी और वैकल्पिक पार्किंग व्यवस्था विकसित नहीं की जायेगी, तब तक शहर को जाम की समस्या से निजात मिलना मुश्किल है. लोगों ने प्रशासन से नियमित निगरानी, अतिक्रमण हटाने और पार्किंग नियमों का सख्ती से पालन कराने की मांग की है.

विज्ञापन
GURUDUTT NATH

लेखक के बारे में

By GURUDUTT NATH

GURUDUTT NATH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन