टीवीके विधायक जेसीडी प्रभाकर बने तमिलनाडु विधानसभा के अध्यक्ष और एम रविशंकर उपाध्यक्ष

Updated:
विज्ञापन
TVK MLA JCD Prabhakar

टीवीके विधायक जेसीडी प्रभाकर बने तमिलनाडु विधानसभा के अध्यक्ष

Tamil Nadu Assembly Speaker: तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री जोसेफ विजय को 13 मई को विधानसभा में बहुमत साबित करना है. उससे पहले 12 मई को सदन के अध्यक्ष का चुनाव हुआ, ताकि सदन की कार्यवाही संचालित की जा सके.

विज्ञापन

Tamil Nadu Assembly Speaker: तमिलनाडु में टीवीके विधायक जेसीडी प्रभाकर को मंगलवार को सर्वसम्मति से राज्य विधानसभा का अध्यक्ष चुन लिया गया है. विधानसभा अध्यक्ष चुने जाने के लिए सदन की बैठक बुलाई गई, जिसमें कार्यवाहक विधानसभा अध्यक्ष एमवी करुपैया ने कहा कि मुख्यमंत्री सी जोसफ विजय द्वारा प्रभाकर के नाम का प्रस्ताव रखा गया था और एकमात्र नामांकन प्राप्त होने पर उन्हें सर्वसम्मति से और निर्विरोध चुना गया है.

प्रभाकर को कुर्सी तक लेकर गए उदयनिधि स्टालिन

उन्होंने सदन के नेता केए सेंगोत्तैयान और विपक्ष के नेता उदयनिधि स्टालिन को सदन की परंपरा के अनुसार नव निर्वाचित विधानसभा अध्यक्ष को उनकी कुर्सी तक ले जाने के लिए आमंत्रित किया. उन्होंने कहा कि आज से प्रभाकर सदन की कार्यवाही का संचालन करेंगे. इसके बाद सेंगोत्तैयान और उदयनिधि ने प्रभाकर को बधाई दी. वे उन्हें सदन के मध्य स्थित उनकी कुर्सी तक ले गए, जहां सत्ता पक्ष और विपक्ष के सदस्य कुर्सी के दोनों ओर आमने-सामने बैठते हैं.

एम रविशंकर उपाध्यक्ष चुने गए

पदभार ग्रहण करते ही प्रभाकर ने विधानसभा उपाध्यक्ष पद के लिए चुनाव कराया.उन्होंने बताया कि थुरैयूर से टीवीके विधायक एम रविशंकर उपाध्यक्ष पद के लिए नामांकन दाखिल करने वाले एकमात्र सदस्य थे और उनका नामांकन सेंगोत्तैयान द्वारा प्रस्तावित किया गया था. उन्होंने कहा कि कोई प्रतिद्वंदी न होने की वजह से रविशंकर निर्विरोध निर्वाचित हो गए हैं.

ये भी पढ़ें : कुछ देर में हिमंत बिस्वा सरमा 4 मंत्रियों के साथ लेंगे असम के मुख्यमंत्री पद की शपथ, परिवार में खुशी

विज्ञापन
रजनीश आनंद

लेखक के बारे में

By रजनीश आनंद

रजनीश आनंद प्रभात खबर में सीनियर चीफ कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं और पत्रकारिता के क्षेत्र में 25 वर्षों से अधिक का अनुभव रखती हैं.फिलहाल वे प्रभात खबर के ओरिजिनल, नेशनल, इंटरनेशनल और खेल कैटेगरी के लिए राइटिंग का काम करती हैं. उनकी पहचान फैक्ट बेस्ट रिपोर्टिंग, रिसर्च बेस्ड स्टोरी और एक्सप्लेनर लेखन के लिए है.

राजनीति, सामाजिक सरोकार, ग्रामीण विकास, महिला मुद्दों, इतिहास, खेल, जनजातीय समाज और सार्वजनिक नीतियों से जुड़े विषयों पर उनकी विशेष रुचि रही है. वैसे मुद्दे जो समाज के हाशिये पर मौजूद समुदायों और आम लोगों के जीवन को प्रभावित करते हैं, लेकिन मुख्यधारा की बहस में अपेक्षाकृत कम जगह पाते हैं, ऐसे विषयों पर भी लेखन में रुचि रखती हैं.

रजनीश आनंद कई प्रतिष्ठित पत्रकारिता फेलोशिप से जुड़ी रही हैं. इन्क्लूसिव मीडिया–यूएनडीपी फेलोशिप के तहत उन्होंने झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा) जिले में माहवारी स्वच्छता और किशोरियों एवं महिलाओं के स्वास्थ्य संबंधी चुनौतियों पर अध्ययन एवं रिपोर्टिंग की. झारखंड सरकार मीडिया फेलोशिप के दौरान महिला सशक्तिकरण, सरकारी योजनाओं के प्रभाव और सामाजिक बदलाव के विभिन्न आयामों पर काम किया. इसके अलावा सेव द चिल्ड्रन फेलोशिप के तहत बच्चों के अधिकार, शिक्षा, सुरक्षा और बाल कल्याण से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग की है.

आदिवासी समाज, विशेषकर मुंडा जनजाति के इतिहास, संस्कृति और समकालीन चुनौतियों पर उनका काम उल्लेखनीय माना जाता है. उन्होंने भूमि, पहचान, परंपरा, सामाजिक बदलाव और आदिवासी समुदायों के अधिकारों से जुड़े विषयों पर व्यापक फील्ड रिपोर्टिंग की है.हाल के वर्षों में उन्होंने झारखंड में ऊर्जा संक्रमण (Energy Transition) और जस्ट ट्रांजिशन की अवधारणा पर भी काम किया है. विशेष रूप से कोयला आधारित अर्थव्यवस्था वाले क्षेत्रों में रोजगार, आजीविका और सामाजिक प्रभावों से जुड़ी चुनौतियों पर उनकी रिपोर्टिंग ने महत्वपूर्ण सवाल उठाए हैं.

रजनीश आनंद झारखंड की राजधानी रांची में रहती हैं और इलाहाबाद विश्वविद्यालय से स्नातक हैं. उन्होंने वर्ष 2000 में पत्रकारिता की शुरुआत झारखंड जागरण दैनिक से की. इसके बाद प्रभात खबर, हिंदुस्तान, रांची एक्सप्रेस और दैनिक जागरण सहित कई प्रमुख समाचार संस्थानों के लिए रिपोर्टिंग और स्वतंत्र लेखन किया. प्रिंट मीडिया के दैनिक, साप्ताहिक, पाक्षिक और सांध्य प्रकाशनों में काम करने के साथ-साथ वे वर्ष 2012 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola