हिमंत बिस्वा सरमा ने दूसरी बार ली असम के मुख्यमंत्री पद की शपथ, पीएम मोदी ने दी बधाई
हिमंत बिस्वा सरमा का शपथ ग्रहण समारोह
Himanta biswa sarma Oath ceremony : असम में बीजेपी ने जीत की हैट्रिक लगाई है और हिमंत बिस्वा सरमा ने दूसरी बार प्रदेश के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली .
Himanta biswa sarma Oath ceremony : हिमंत बिस्वा सरमा के बाद चार मंत्रियों ने शपथ ली, जिनमें बीजेपी विधायक अजंता नियोग और रामेश्वर तेली, असम गण परिषद (अगप) के अतुल बोरा और बोडोलैंड पीपुल्स फ्रंट (बीपीएफ) के चरण बोरो शामिल हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शपथ के बाद इन्हें बधाई दी.
हिमंत बिस्वा सरमा ने लगातार दूसरी बार असम के मुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली है. उनके शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह भी पहुंचे.
Himanta biswa sarma Oath ceremony LIVE : मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के लिए हिमंत बिस्वा सरमा समारोह स्थल के लिए रवाना हो गए हैं. उनका पूरा परिवार भी समारोह स्थल पर पहुंच गया है. उनकी बेटी सुकन्या सरमा ने कहा, हम यहां आकर बहुत खुश हैं, वहीं उनकी पत्नी रिनिकी भुयान ने कहा, यह बहुत खुशी का पल है.
Himanta biswa sarma Oath ceremony LIVE : शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए पहुंचे उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ. उनके अलावा बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी और केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी भी शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए पहुंची हैं.
अजंता नियोग ने शपथ से पहले पीएम मोदी को कहा धन्यवाद
Himanta biswa sarma Oath ceremony LIVE : गोलाघाट से बीजेपी की जीती हुई कैंडिडेट अजंता नियोग ने शपथ से पहले कहा कि आजादी के 77 साल बाद, पूरे देश के लोग असम में एक ऐतिहासिक घटना देखने जा रहे हैं. मैं पीएम मोदी, गृहमंत्री अमित शाह हमारे लीडर हिमंत बिस्वा सरमा और हमारी पार्टी के प्रेसिडेंट दिलीप सैकिया को धन्यवाद देना चाहती हूं. मुझे मंत्रिमंडल में जगह दी जा रही है, मैं अपना काम पूरी ईमानदारी के साथ करूंगी.
Himanta biswa sarma Oath ceremony LIVE : शपथ ग्रहण से पहले हिमंता बिस्वा सरमा ने मां कामाख्या मंदिर जाकर माता का आशीर्वाद लिया और प्रदेश में शांति और खुशहाली की कामना की.
Himanta biswa sarma Oath ceremony LIVE : असम के नये मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा कुछ देर में मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे. हिमंत का राज्य के मुख्यमंत्री के रूप में यह लगातार दूसरा कार्यकाल होगा. बीजेपी ने असम में बड़ी जीत दर्ज की है. मंगलवार को मुख्यमंत्री के साथ एनडीए के चार और मंत्री भी शपथ लेंगे.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रहेंगे उपस्थित
हिमंत बिस्वा सरमा के शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, केंद्रीय मंत्रियों और बीजेपी शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों की मौजूदगी में आयोजित समारोह में शपथ लेंगे.राज्यपाल लक्ष्मण प्रसाद आचार्य खानापारा क्षेत्र के वेटरनरी मैदान में पूर्वाह्न 11 बजकर 40 मिनट पर शर्मा और चार अन्य विधायकों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाएंगेौ
हिमंत बिस्वा सरमा लगातार दूसरी बार मुख्यमंत्री बनने वाले पहले गैर कांग्रेसी
57 साल के हिमंत बिस्वा सरमा असम में लगातार दूसरी बार शपथ लेने वाले पहले गैर-कांग्रेसी मुख्यमंत्री बन गए हैं. शर्मा के साथ शपथ लेने वाले चार विधायकों में भाजपा के अजंता नियोग और रामेश्वर तेली, जबकि उनके सहयोगी दल असम गण परिषद (अगप) के अतुल बोरा और बोडोलैंड पीपुल्स फ्रंट (बीपीएफ) के चरण बोरो शामिल हैं. नियोग, बोरा और बोरो इससे पहले भी शर्मा के पहले मंत्रिमंडल में सदस्य थे, जबकि पूर्व केंद्रीय मंत्री तेली ने राज्य की राजनीति में फिर से वापसी की है. असम में एनडीए की लगातार तीसरी बार सरकार बन रही है. गठबंधन पहली बार 2016 में सर्वानंद सोनोवाल के नेतृत्व में सत्ता में आया था जो अब केंद्र सरकार में मंत्री हैं.
ये भी पढ़ें : सीएम शुभेंदु अधिकारी को फेसबुक पर मिली धमकी, बांग्लादेश कनेक्शन की आशंका
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By रजनीश आनंद
रजनीश आनंद प्रभात खबर में सीनियर चीफ कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं और पत्रकारिता के क्षेत्र में 25 वर्षों से अधिक का अनुभव रखती हैं.फिलहाल वे प्रभात खबर के ओरिजिनल, नेशनल, इंटरनेशनल और खेल कैटेगरी के लिए राइटिंग का काम करती हैं. उनकी पहचान फैक्ट बेस्ट रिपोर्टिंग, रिसर्च बेस्ड स्टोरी और एक्सप्लेनर लेखन के लिए है.
राजनीति, सामाजिक सरोकार, ग्रामीण विकास, महिला मुद्दों, इतिहास, खेल, जनजातीय समाज और सार्वजनिक नीतियों से जुड़े विषयों पर उनकी विशेष रुचि रही है. वैसे मुद्दे जो समाज के हाशिये पर मौजूद समुदायों और आम लोगों के जीवन को प्रभावित करते हैं, लेकिन मुख्यधारा की बहस में अपेक्षाकृत कम जगह पाते हैं, ऐसे विषयों पर भी लेखन में रुचि रखती हैं.
रजनीश आनंद कई प्रतिष्ठित पत्रकारिता फेलोशिप से जुड़ी रही हैं. इन्क्लूसिव मीडिया–यूएनडीपी फेलोशिप के तहत उन्होंने झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा) जिले में माहवारी स्वच्छता और किशोरियों एवं महिलाओं के स्वास्थ्य संबंधी चुनौतियों पर अध्ययन एवं रिपोर्टिंग की. झारखंड सरकार मीडिया फेलोशिप के दौरान महिला सशक्तिकरण, सरकारी योजनाओं के प्रभाव और सामाजिक बदलाव के विभिन्न आयामों पर काम किया. इसके अलावा सेव द चिल्ड्रन फेलोशिप के तहत बच्चों के अधिकार, शिक्षा, सुरक्षा और बाल कल्याण से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग की है.
आदिवासी समाज, विशेषकर मुंडा जनजाति के इतिहास, संस्कृति और समकालीन चुनौतियों पर उनका काम उल्लेखनीय माना जाता है. उन्होंने भूमि, पहचान, परंपरा, सामाजिक बदलाव और आदिवासी समुदायों के अधिकारों से जुड़े विषयों पर व्यापक फील्ड रिपोर्टिंग की है.हाल के वर्षों में उन्होंने झारखंड में ऊर्जा संक्रमण (Energy Transition) और जस्ट ट्रांजिशन की अवधारणा पर भी काम किया है. विशेष रूप से कोयला आधारित अर्थव्यवस्था वाले क्षेत्रों में रोजगार, आजीविका और सामाजिक प्रभावों से जुड़ी चुनौतियों पर उनकी रिपोर्टिंग ने महत्वपूर्ण सवाल उठाए हैं.
रजनीश आनंद झारखंड की राजधानी रांची में रहती हैं और इलाहाबाद विश्वविद्यालय से स्नातक हैं. उन्होंने वर्ष 2000 में पत्रकारिता की शुरुआत झारखंड जागरण दैनिक से की. इसके बाद प्रभात खबर, हिंदुस्तान, रांची एक्सप्रेस और दैनिक जागरण सहित कई प्रमुख समाचार संस्थानों के लिए रिपोर्टिंग और स्वतंत्र लेखन किया. प्रिंट मीडिया के दैनिक, साप्ताहिक, पाक्षिक और सांध्य प्रकाशनों में काम करने के साथ-साथ वे वर्ष 2012 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










