सीएम शुभेंदु अधिकारी को फेसबुक पर मिली धमकी, बांग्लादेश कनेक्शन की आशंका

Edited by Ashish Jha
Updated:
विज्ञापन

शुभेंदु अधिकारी

Suvendu Adhikari: शुभेंदु अधिकारी को पहले से केंद्र सरकार की तरफ से ''जेड'' श्रेणी की सुरक्षा मिली हुई है. मुख्यमंत्री बनने के बाद अब राज्य पुलिस और केंद्रीय बलों की संयुक्त टीम उनकी सुरक्षा में तैनात है.

विज्ञापन

Suvendu Adhikari: कोलकाता. पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी को लेकर एक बेहद संवेदनशील मामला सामने आया है. फेसबुक पर ”दी डेली इंकलाब” नाम के पेज से एक वीडियो शेयर किया गया है, जिसमें एक व्यक्ति मुख्यमंत्री के खिलाफ धमकी भरा और आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल कर रहा है. वीडियो में हिंदी में बोलते हुए आरोपी ने सीएम को नुकसान पहुंचाने की बात कही है.

बांग्लादेश से जुड़े होने का शक

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार जिस फेसबुक पेज से यह वीडियो पोस्ट किया गया है, उस पर बांग्लादेश का झंडा लगा हुआ है. इससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि वीडियो बांग्लादेश में बना होगा. हालांकि, वीडियो में बोलने वाला शख्स हिंदी में बोल रहा है. पुलिस इस वीडियो की सत्यता और स्रोत की जांच कर रही है. अभी तक प्रशासन ने आधिकारिक रूप से इसकी पुष्टि नहीं की है.

”सीमा पर ही दफनाने” की धमकी

वायरल वीडियो में दिख रहे व्यक्ति ने सीएम शुभेंदु अधिकारी को ”सीमा पर ही दफनाने” और शारीरिक हमला करने की धमकी दी है. इस तरह की भाषा बेहद गंभीर मानी जा रही है, खासकर तब जब कुछ दिन पहले ही उत्तर 24 परगना के मध्यमग्राम में मुख्यमंत्री के निजी सहायक चंद्रनाथ रथ की हत्या हो चुकी है.
पीए की हत्या के बाद राज्य सचिवालय ने मुख्यमंत्री की सुरक्षा को लेकर सख्त रुख अपनाया है.

पश्चिम बंगाल की अन्य महत्वपूर्ण खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

सीएम का निर्देश-जनता को न हो परेशानी

मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने खुद अधिकारियों को निर्देश दिया है कि सुरक्षा ऐसी रखी जाये, जिससे आम लोगों को किसी तरह की दिक्कत न हो. राज्य सरकार का कहना है कि सुरक्षा में कोई भी चूक बर्दाश्त नहीं की जायेगी और मामले की गहरायी से जांच चल रही है.

Also Read: दोहरी सुरक्षा घेरे में रहेंगे सीएम शुभेंदु अधिकारी, राज्य पुलिस के साथ तैनात रहेंगे केंद्रीय सुरक्षा बल के जवान

विज्ञापन
Ashish Jha

लेखक के बारे में

By Ashish Jha

डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव. लगातार कुछ अलग और बेहतर करने के साथ हर दिन कुछ न कुछ सीखने की कोशिश. वर्तमान में बंगाल में कार्यरत. बंगाल की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को टटोलने के लिए प्रयासरत. देश-विदेश की घटनाओं और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स को सीखने की चाहत.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola