कर्नाटक में विभागों का बंटवारा: सीएम शिवकुमार के पास वित्त और कानून, जानें किसे मिली कौन सी जिम्मेदारी
कर्नाटक के सीएम डीके शिवकुमार, फोटो ANI
कर्नाटक में मंत्रियों के बीच विभागों का बंटवारा पूरा हो गया है. मुख्यमंत्री शिवकुमार ने वित्त, कानून और गृह जैसे महत्वपूर्ण विभाग अपने पास रखे हैं. अन्य प्रमुख मंत्रियों को भी अहम जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं.
मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने वित्त, कानून और गृह (खुफिया) जैसे महत्वपूर्ण विभाग अपने पास ही रखे हैं. इसके अलावा कैबिनेट मामले, कार्मिक एवं प्रशासनिक सुधार, सूचना, न्याय व मानवाधिकार, संसदीय मामले, विधायी कार्य और कृषि विपणन विभाग भी सीएम के अधीन ही रहेंगे. जो विभाग किसी अन्य मंत्री को आवंटित नहीं किए गए हैं, उनका प्रभार भी मुख्यमंत्री संभालेंगे.
प्रमुख मंत्रियों को मिलीं ये अहम जिम्मेदारियां
बीजेड जमीर अहमद खान: आवास विभाग
रामलिंगा रेड्डी: वन, पारिस्थितिकी और पर्यावरण विभाग
केएच मुनियप्पा: समाज कल्याण विभाग
एमबी पाटिल: वाणिज्य और उद्योग विभाग
यूटी खादर: अल्पसंख्यक कल्याण, हज एवं वक्फ, तथा स्वास्थ्य और परिवार कल्याण विभाग
अजय सिंह: लघु सिंचाई तथा विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी
चेलुवरयास्वामी: प्रमुख और मध्यम सिंचाई विभाग
मधु बंगारप्पा: प्राथमिक और माध्यमिक शिक्षा विभाग
बसवराज रायरेड्डी: उच्च शिक्षा विभाग
शिवलिंगे गौड़ा: आबकारी विभाग
ये भी पढ़ें: कर्नाटक: मुख्यमंत्री शिवकुमार के सामने ये हैं चुनौतियां, कहीं बढ़ न जाए टेंशन
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अरबिंद कुमार मिश्रा
अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.
झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.
करियर का सफरनामा
अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.
प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग
खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:
34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.
पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.
पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.
शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)
UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.
बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.
एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.
लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










