गया में वर्चस्व की लड़ाई में फायरिंग, जुआ और नशे के अवैध धंधे का विरोध करना पड़ा महंगा
Published by : Sakshi kumari Updated At : 12 May 2026 11:58 AM
मुफसिल थाना की तस्वीर
मानपुर के प्रखंड कार्यालय से महज दो गज की दूरी पर स्थित नई अबगिला मोहल्ले में बीते रात लगभग नौ बजे गोलाबारी की घटना से इलाके में दहशत फैल गया.
Gaya News: (गया से उदय शंकर) मानपुर के प्रखंड कार्यालय से महज दो गज की दूरी पर स्थित नई अबगिला मोहल्ले में बीते रात लगभग नौ बजे गोलाबारी की घटना से इलाके में दहशत फैल गया. घटना के पीछे जुआ और एकांकी लॉटरी के अवैध कारोबार से जुड़ा विवाद बताया जा रहा है.
पुलिस ने 2-3 खोखा किया बरामद
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन के दौरान दो से तीन खोखे भी बरामद किए. स्थानीय लोगों के अनुसार इस इलाके में लंबे समय से जुआ के साथ-साथ सूखे नशे और मादक पदार्थों का अवैध कारोबार भी चलता आ रहा है, जहां असामाजिक तत्वों का जमावड़ा लगा रहता है.
स्थानीय लोगों ने किया विरोध
बताया जाता है कि इस गतिविधि का कुछ स्थानीय लोगों ने विरोध किया था, जिसके बाद विवाद बढ़ गया. इसी विवाद के बीच कुछ असामाजिक तत्व हथियारों के साथ पहुंचे और वर्चस्व कायम करने को लेकर अंधाधुंध फायरिंग कर दी.
जांच में जुटी पुलिस
राहत की बात यह रही कि इस गोलीबारी की घटना में कोई हताहत नहीं हुआ. पुलिस मामले की जांच में जुटी है. पुलिस का कहना है कि अभी तक इस संबंध में कोई लिखित शिकायत प्राप्त नहीं हुई है, लेकिन सभी पहलुओं की जांच की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sakshi kumari
साक्षी देश के प्रथम राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद की धरती सीवान से आती हैं. पत्रकारिता में करियर की शुरुआत News4Nation के साथ की. 3 सालों तक डिजिटल माध्यम से पत्रकारिता करने के बाद वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल के साथ कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. बिहार की राजनीति में रुचि रखती हैं. हर दिन नया सीखने के लिए इच्छुक रहती हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










