गया जी में तेज रफ्तार डंपर ने 5 साल की बच्ची को रौंदा, मौके पर मौत; ग्रामीणों ने किया सड़क जाम

Updated:
विज्ञापन

लोगों को समझाती पुलिस

Gaya Ji Road Accident : गया जिले के डोभी-चतरा मार्ग पर तेज रफ्तार डंपर की चपेट में आने से 5 वर्षीय बच्ची की मौत हो गई. हादसे के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन किया. पुलिस ने चालक को हिरासत में ले लिया है.

विज्ञापन

डोभी से ओमकार सिन्हा का रिपोर्ट
Gaya Ji Road Accident :
शनिवार की शाम को डोभी-चतरा मुख्य सड़क पर धरमपुर गांव के पास एक बहुत ही दर्दनाक हादसा हुआ. यहां एक तेज रफ्तार डंपर ने 5 साल की बच्ची प्रज्ञा कुमारी को टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई. प्रज्ञा अपनी मां प्रतिमा देवी के साथ डोभी इलाके के बहेरा में रहने वाले अपने नाना चन्द्र देव यादव के घर गर्मी की छुट्टियां मनाने आई हुई थी.

आपके शहर में

विज्ञापन

नाना के घर मची चीख-पुकार

घटना के संबंध में बताया जाता है कि शनिवार की शाम बच्ची अपनी मां के पास सड़क पार कर जा रही थी. इसी दौरान हंटरगंज की ओर से बेहद तेज रफ्तार में आ रहे एक डम्फर ने बच्ची को अपनी चपेट में ले लिया और उसे बुरी तरह रौंदते हुए आगे निकल गया.

ग्रामीणों ने डम्फर का किया पीछा

इस हादसे में प्रज्ञा की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जिससे नाना के परिवार सहित पूरे गांव में गहरा मातम फैल गया है. दुर्घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय ग्रामीण तुरंत इकट्ठा हो गए और भागते हुए डम्फर का पीछा करने लगे.

सड़क पर ग्रामीणों की भीड़

डीएसपी ने चालक को दबोचा

इसी बीच शेरघाटी-2 के डीएसपी राजन कुमार संयोगवश बहेरा क्षेत्र में ही मौजूद थे. वंशी मोड़ के पास उन्हें एक तेज रफ्तार से भागते हुए डम्फर पर शक हुआ. उन्होंने तत्परता दिखाते हुए वाहन को रुकवाया और चालक से पूछताछ करने लगे. इसी दौरान डंपर का पीछा कर रहे आक्रोशित ग्रामीण भी पूरी जानकारी के साथ मौके पर पहुंच गए और भारी हंगामा करने लगे.

Also Read : गया जी में शादी के एक साल बाद नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, परिजनों ने लगाया दहेज हत्या का आरोप

स्थिति बिगड़ती देख डीएसपी ने सूझबूझ से वाहन और चालक दोनों को अपने कब्जे में लिया और तत्काल डोभी की तरफ निकल गए.

ग्रामीणों ने किया मार्ग जाम

इस घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने डोभी-चतरा मुख्य मार्ग को पूरी तरह जाम कर दिया और प्रशासन के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया. सड़क जाम की सूचना मिलते ही बहेरा थानाध्यक्ष रविरंजन कुमार दलबल के साथ तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे और आक्रोशित ग्रामीणों को समझा-बुझाकर स्थिति को पूरी तरह नियंत्रित करने के प्रयास में जुट गए. पुलिस अधिकारियों ने लोगों को शांत कराने और यातायात बहाल करने की कोशिश की.

नो-इंट्री जोन की पुरानी मांग

विरोध प्रदर्शन कर रहे स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि वे लंबे समय से प्रशासन से डोभी-चतरा मार्ग को “नो-इंट्री” जोन घोषित करने की लगातार मांग कर रहे हैं. ग्रामीणों के अनुसार, इस व्यस्त मार्ग पर आए दिन भयंकर हादसे होते रहते हैं और कई मासूमों की जानहानियां होती रही हैं. बहेरा थाना पुलिस ने आरोपी चालक को हिरासत में ले लिया है और डंपर को जब्त कर आगे की कानूनी जांच शुरू कर दी है.

Also Read : गया जी : युवक के बुलावे पर घर से निकली LLB छात्रा, मोबाइल हुआ स्विच ऑफ; 4 दिन बाद झारखंड की माइंस में मिला शव

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन