गया जी : केदारनाथ स्टेडियम के निर्माण पर छाया संकट, धीमी रफ्तार से 2026 तक पूरा होने पर बढ़ी चिंता

Updated:
विज्ञापन

फोटो स्टेडियम निर्माण हेतू दिया जा रहा दीवार | Prabhat Khabar Network

वजीरगंज के तरवां में केदारनाथ स्टेडियम का निर्माण कार्य धीमी गति से चलने के कारण स्थानीय युवाओं और खेल प्रेमियों में काफी निराशा और आक्रोश है।

विज्ञापन

वजीरगंज प्रखंड के तरवां में निर्माणाधीन केदारनाथ स्टेडियम का काम धीमी गति से चलने के कारण निर्धारित समय पर पूरा होने को लेकर संशय बना हुआ है. स्टेडियम का निर्माण वर्ष 2026 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया था, लेकिन मौजूदा स्थिति से स्थानीय लोगों में नाराजगी और युवाओं में निराशा है.

आपके शहर में

विज्ञापन

खेल मैदान की लंबे समय से थी मांग

ग्रामीणों का कहना है कि तरवां क्षेत्र में लंबे समय से खेल मैदान और स्टेडियम की मांग की जाती रही है. स्थानीय समाजसेवियों ने स्टेडियम निर्माण को लेकर प्रखंड से लेकर प्रदेश स्तर तक कई बार आवेदन दिया था. इसके बाद तरवां में स्टेडियम निर्माण की घोषणा हुई और भवन निर्माण विभाग के माध्यम से काम शुरू कराया गया.

फोटो स्टेडियम निर्माण हेतू दिया जा रहा दीवार | Prabhat Khabar Network
फोटो स्टेडियम निर्माण हेतू दिया जा रहा दीवार | Prabhat Khabar Network

2025 में हुआ था स्टेडियम का शिलान्यास

तत्कालीन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कार्यकाल में 19 अगस्त 2025 को क्षेत्रीय विधायक ने केदारनाथ स्टेडियम का शिलान्यास किया था. शिलान्यास के बाद लोगों को उम्मीद जगी थी कि क्षेत्र के युवाओं को बेहतर खेल सुविधाएं मिलेंगी और ग्रामीण प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का अवसर मिलेगा.

भूमि विवाद से निर्माण कार्य में आ रही बाधा

निर्माण कार्य की धीमी गति को लेकर भवन निर्माण निगम लिमिटेड के डीजीएम अभिषेक आनंद और एजीएम ऋषिकेश कुमार ने बताया कि निर्माण स्थल के आसपास भूमि अधिग्रहण से जुड़े मामलों को लेकर कुछ लोगों द्वारा बाधा उत्पन्न की जाती है. इस संबंध में स्थानीय प्रशासनिक अधिकारियों को कई बार लिखित और मौखिक रूप से जानकारी दी गयी है.

प्रशासनिक सहयोग मिलने पर काम में आएगी तेजी

निर्माण एजेंसी के अधिकारियों के अनुसार, निर्माण स्थल पर काम सुचारु रूप से चलाने के लिए प्रशासनिक सहयोग जरूरी है. अधिकारियों ने कहा कि स्थानीय प्रशासन की ओर से सहयोग का आश्वासन मिला है, लेकिन स्थल पर अपेक्षित सहयोग नहीं मिलने के कारण परेशानी हो रही है. स्थानीय लोगों और समाजसेवियों का सकारात्मक सहयोग मिलने पर निर्माण कार्य में तेजी लाई जा सकती है.

गया जी के बेलागंज में अवैध बालू पर पुलिस की कार्रवाई, दो ट्रैक्टर जब्त

फोटो स्टेडियम निर्माण हेतू दिया जा रहा दीवार  | Prabhat Khabar Network
फोटो स्टेडियम निर्माण हेतू दिया जा रहा दीवार | Prabhat Khabar Network

दर्जनों गांवों के युवाओं को मिलेगा फायदा

स्थानीय लोगों का कहना है कि केदारनाथ स्टेडियम का निर्माण पूरा होने से तरवां सहित आसपास के दर्जनों गांवों के युवाओं को खेलकूद के लिए बेहतर मंच मिलेगा. यहां विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की जा सकेंगी और ग्रामीण क्षेत्र की खेल प्रतिभाओं को अपनी क्षमता दिखाने का अवसर मिलेगा.

समय पर निर्माण पूरा कराने की मांग

ग्रामीणों ने प्रशासन से निर्माण स्थल से जुड़ी समस्याओं का जल्द समाधान कराने की मांग की है. लोगों का कहना है कि निर्माण कार्य में तेजी लाकर निर्धारित अवधि में केदारनाथ स्टेडियम को पूरा किया जाना चाहिए, ताकि क्षेत्र के युवाओं को इसका लाभ मिल सके.

गया जी: बांकेबाजार में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चोरी के विद्युत मोटर के साथ दो गिरफ्तार, तीन मवेशी बरामद


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन