गया जी के बेलागंज में अवैध बालू पर पुलिस की कार्रवाई, दो ट्रैक्टर जब्त
पुलिस ने दो टैक्टर को जब्त किया
बेलागंज के चाकंद थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध बालू लदे दो ट्रैक्टर जब्त किए हैं। पुलिस ने ट्रैक्टर मालिक और चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Gaya Ji : चाकंद थाना पुलिस ने अवैध बालू खनन और परिवहन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए सोमवार को दो बालू लदे ट्रैक्टर जब्त किये. पुलिस की इस कार्रवाई से अवैध बालू कारोबारियों में हड़कंप मच गया.
आपके शहर में
अवैध बालू लदे ट्रैक्टर जब्त
चाकंद थाना पुलिस ने रहीमबिगहा और मूरकट्टा इलाके में कार्रवाई की. दोनों स्थानों से पुलिस ने अवैध बालू लदे ट्रैक्टरों को पकड़ा. जब्त किये गये वाहनों को थाने लाकर आगे की कार्रवाई की जा रही है.
ट्रैक्टर मालिक और चालक पर प्राथमिकी
चाकंद थानाध्यक्ष शिवम कुमार ने बताया कि अवैध बालू लदे ट्रैक्टर के मालिक और चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गयी है. पुलिस ने मामले में संबंधित लोगों की पहचान और उनकी भूमिका की जानकारी जुटानी शुरू कर दी है.
पुलिस कर रही मामले की जांच
पुलिस के अनुसार, अवैध बालू के परिवहन पर रोक लगाने के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है. जब्त ट्रैक्टरों के संबंध में पुलिस आगे की जांच कर रही है और मामले से जुड़े अन्य लोगों के बारे में भी जानकारी जुटायी जा रही है.
गया जी : इमामगंज की बेटी नूरैशा ने CJI सूर्यकांत को बांधी राखी, ऐसे मिला मौका
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए