गया जी में शादी के एक साल बाद नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, परिजनों ने लगाया दहेज हत्या का आरोप

Updated:
विज्ञापन

पुलिस ने सास को किया गिरफ्तार (दाएं )

Gaya Dowry Death Case : गया जी जिले के मेन थाना क्षेत्र में 22 वर्षीय नवविवाहिता की मौत के बाद दहेज हत्या का मामला दर्ज किया गया है. पुलिस ने मृतका की सास को गिरफ्तार कर लिया है और अन्य आरोपियों की तलाश में छापेमारी कर रही है.

विज्ञापन

बेलागंज से अजीत कुमार का रिपोर्ट
Gaya Ji Dowry Death Case :
गया जिले के मेन थाना क्षेत्र के धरहरा गांव में दहेज के लिए 22 वर्षीय एक नवविवाहिता की हत्या किए जाने का मामला प्रकाश में आया है. इस दर्दनाक घटना के बाद से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है. इस मामले में मृतका के पिता अरविंद कुमार चौधरी के लिखित आवेदन के आधार पर मेन थाना में नामजद एफआईआर दर्ज की गई है.

आपके शहर में

विज्ञापन

शादी के एक साल के भीतर वारदात

शनिवार को मामले की जानकारी देते हुए थाना अध्यक्ष उज्जवल कुमार ने बताया कि मृतका चंदा देवी की शादी मई 2025 में हुई थी. परिजनों का आरोप है कि विवाह के बाद से ही ससुराल पक्ष के लोगों द्वारा अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर उसे लगातार प्रताड़ित किया जा रहा था. इसी प्रताड़ना के क्रम में आखिरकार उसकी निर्मम हत्या कर दी गई.

त्वरित कार्रवाई में सास गिरफ्तार

मेन थाना पुलिस ने इस संवेदनशील मामले को गंभीरता से लेते हुए त्वरित कार्रवाई की. पुलिस ने इस हत्याकांड की नामजद अभियुक्त और मृतका की सास मनोरमा देवी को गिरफ्तार कर लिया है. थानाध्यक्ष ने बताया कि इस घटना में शामिल अन्य फरार आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम द्वारा लगातार संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है.

दोषियों पर होगी कड़ी कार्रवाई

थानाध्यक्ष ने आगे बताया कि पुलिस विभिन्न पहलुओं से इस पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है और घटनास्थल से जरूरी साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं. उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि जांच के आधार पर घटना में शामिल सभी दोषियों के विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी. पुलिस ने मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

गांव के लोगों में भारी आक्रोश

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य वैज्ञानिक साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी. इस हृदयविदारक घटना के बाद से मृतका के मायके वाले परिजनों में जहां गहरे शोक का माहौल है, वहीं दूसरी तरफ धरहरा गांव में भी इस घटना को लेकर स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश देखा जा रहा है.

Also Read : गया जी में 6911 अभ्यर्थी देंगे सिपाही भर्ती परीक्षा, इन चीजों को ले जाने पर होगी कार्रवाई

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन