गया जंक्शन पर 10 लाख रुपये कैश के साथ युवक डिटेन, कागजात नहीं दिखा सका; आयकर विभाग को सौंपा
जब्त पैसे के साथ युवक व आरपीएफ की टीम | Prabhat Khabar Network
गया जंक्शन पर रविवार को 'अभियान सतर्क' के तहत हुई विशेष चेकिंग में एक युवक के पास से 10 लाख 3 हजार 170 रुपये नकद बरामद हुए. युवक इस रकम के संबंध में कोई वैध कागजात पेश नहीं कर सका. राशि और युवक को आगे की जांच के लिए आयकर विभाग को सौंप दिया गया है.
Gaya Junction Cash Seizure : गया जंक्शन पर आरपीएफ और जीआरपी की संयुक्त टीम ने रविवार को 'अभियान सतर्क' के तहत चलाए जा रहे विशेष चेकिंग अभियान के दौरान एक युवक को 10 लाख तीन हजार 170 रुपये नकद के साथ डिटेन किया.
आपके शहर में
युवक के पास इतनी बड़ी रकम रखने या उसे लेकर चलने से संबंधित कोई भी वैध कागजात नहीं मिला, और उसकी पहचान गया शहर के न्यू करीमगंज मोहल्ले के रहने वाले मोहम्मद नसरुल्लाह के रूप में की गयी है.
प्लेटफॉर्म संख्या एक के पास संदिग्ध स्थिति में पकड़ाया
सहायक सुरक्षा आयुक्त संजय कुमार सिंह ने बताया कि आरपीएफ इंस्पेक्टर बनारसी यादव व रेल थानाध्यक्ष शिव कुमार के नेतृत्व में श्रावण माह को लेकर विशेष जांच अभियान चलाया जा रहा था.
इसी क्रम में रविवार को टीम ने प्लेटफॉर्म संख्या एक के दक्षिणी हिस्से में किलोमीटर संख्या 470/09 के पास एक व्यक्ति को संदिग्ध स्थिति में देखकर रोककर पूछताछ शुरू की.
बैग की तलाशी में बरामद हुई भारी नकदी
संदिग्ध व्यक्ति के पास मौजूद बैग को लेकर टीम को संदेह हुआ, जिसके बाद नियमानुसार की गई तलाशी के दौरान उसके बैग से भारतीय मुद्रा में कुल 10 लाख तीन हजार 170 रुपये नकद बरामद किए गए. युवक मौके पर इस नकदी से संबंधित कोई भी वैध दस्तावेज या प्रमाण प्रस्तुत नहीं कर सका.
आयकर विभाग को सौंपी गई राशि और युवक
पूछताछ के बाद नियमानुसार कार्रवाई करते हुए मो. नसरुल्लाह और उसके कब्जे से बरामद 10,03,170 रुपये नकद को आगे की जांच व अग्रिम कार्रवाई के लिए आयकर विभाग के अधिकारियों को सुपुर्द कर दिया गया है.
Also Read : गया जी : गुरुआ में छात्रों की पसंद बने गणित शिक्षक चंदन कुमार, स्कूल के उत्कृष्ट शिक्षक का मिला सम्मान
आयकर विभाग करेगा स्रोत की जांच और आगे की कार्रवाई
अब आयकर विभाग की ओर से इस नकदी के स्रोत, उसके उपयोग और युवक द्वारा रकम से संबंधित दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किये जाने के मामले में आवश्यक जांच की जाएगी.
आरपीएफ ने स्पष्ट किया है कि रेलवे परिसर में संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने और सुरक्षा को लेकर ऐसे विशेष अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए