रोहतास में सिविल सर्जन ने सीएचसी का किया निरीक्षण, बदहाली देख डॉक्टरों को दिया एक हफ्ते का अल्टीमेटम
सिविल सर्जन ने किया निरीक्षण
आमजनों की शिकायत पर सीएचसी करगहर में बदहाल चिकित्सका व्यवस्था को लेकर सिविल सर्जन मणीराज रंजन ने सीएचसी का औचक निरिक्षण किया.
Rohtas News: (करगहर से रजनीकांत पांडेय) आमजनों की शिकायत पर सीएचसी करगहर में बदहाल चिकित्सका व्यवस्था को लेकर सिविल सर्जन मणीराज रंजन ने सीएचसी का औचक निरीक्षण किया. निरीक्षण उपरांत सिविल सर्जन ने बताया कि आमजनों की ओर से की गयी शिकायत सही और सत्य पायी गयी. उन्होंने कहा कि अस्पताल में व्याप्त कुव्यवस्था के लिए अस्पताल में पदस्थापित चिकित्सक और कर्मी जिम्मेदार है.
पदस्थापित चिकित्सक दायित्व का नहीं कर रहे पालन
इनके द्वारा अपने दायित्वों का अनुपालन सही तरीके से नही किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि बिजली कटने के बाद अस्पताल में पावर सप्लाई के लिए लगाये गये जेनरेटर की कपैसिटी उतनी है जिससे एक्स-रे का कार्य किया जा सके. उन्होंने कहा कि कोई भी कर्मी समय से अस्पताल में नही आता है. यही हाल चिकित्सकों का भी है. उन्होंने कहा कि पैथोलॉजी की व्यवस्था सबसे दयनीय है. सही तरिके से मरीजों का जांच नही किया जाता है.
आशा एएनएम की मदद से चल रहा खेल
उन्होंने कहा कि अस्पताल में प्रसव कराने आने वाली महिलाओं को आशा और एएनएम की मिली भगत से प्राइवेट क्लीनिकों में भेज दिया जाता है. छोटी समस्याओं पर भी मरीजों को रेफर कर देने में करगहर सीएचसी का आकंड़ा जिले में नबर वन है. अस्पताल में इलाज कराने आने वाले मरीजों को दवाईयां नही दी जाती है. उन्हे बाहर से दवाई खरीदने को बोला जाता है, जबकि अस्पताल में फिलहाल 170 प्रकार की दवाईयां उपलब्ध है.
डिजिटल जन्मप्रमाण पत्र के लिए वसूले जा रहे पैसे
यही नहीं डिजिटल जन्म प्रमाणपत्र बनाने के लिए प्रत्येक व्यक्ति से प्रति जन्म प्रमाणपत्र पर एक हजार लेने की बात भी सामने आयी है. उन्होंने कहा कि अस्पताल में पदस्थापित सभी चिकित्सकों का ड्यूटी रोस्टर में आज से खुद बनाउगा जो आगे भी लागू रहेगा. उन्होंने कहा कि अस्पताल में व्याप्त कुव्यवस्था को सुधारने को लेकर प्रभारी चिकित्सका पदाधिकारी सहित सभी कर्मियों को एक सप्ताह का समय दिया गया है.
सिविल सर्जन ने एक हफ्ते का दिया अल्टीमेटम
अगर इसके वावजूद भी व्यवस्था नही सुधरती है तो अस्पताल में तैनात सभी चिकित्सकों और कर्मियों को बदल दिया जयेगा. उन्होंने कहा कि इस संबंध में मैं डीएम और स्थानीय विधायक से बात कर उनका भी सहयोग लेने का प्रयास करूंगा. मौके पर जदयू प्रखंड अध्यक्ष मनोज कुमार सिंह,मुन्ना कुशवाहा, गोपाल चौधरी सहित कई लोग भी मौजूद थे.
Also Read: Gaya Crime News: गया में प्रेम प्रसंग में गोलीबारी, युवक के पैर में लगी गोली, हालत नाजुक
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sakshi kumari
साक्षी पत्रकारिता और जनसरोकारों से जुड़े विषयों में उनकी विशेष रुचि रही है. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. साक्षी सीवान की रहने वाली हैं. उन्होंने गुरु घासीदास सेंट्रल यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री प्राप्त की है, जहां उन्होंने रिपोर्टिंग, डिजिटल मीडिया, जनसंचार और समाचार लेखन की बारीकियों का अध्ययन किया. स्नातक शिक्षा पूरी करने के बाद भी उन्होंने अपनी शैक्षणिक यात्रा जारी रखी और वर्तमान में नौकरी के साथ-साथ इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (IGNOU) से मास्टर डिग्री की पढ़ाई कर रही हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्होंने दैनिक भास्कर में इंटर्नशिप के दौरान फील्ड रिपोर्टिंग, समाचार संकलन और ग्राउंड रिपोर्टिंग की व्यावहारिक समझ विकसित की. इस दौरान उन्होंने समाचारों के विभिन्न पहलुओं को नजदीक से समझा और पत्रकारिता के मूल सिद्धांतों को व्यवहारिक रूप से सीखा. इसके बाद उन्होंने अपने पेशेवर करियर की शुरुआत News4Nation के साथ की. जहां करीब तीन वर्षों तक डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहीं. इस दौरान उन्होंने राजनीति, शिक्षा, रोजगार, सामाजिक सरोकारों और समसामयिक विषयों से जुड़ी अनेक महत्वपूर्ण खबरों पर काम किया. News4Nation में कार्यरत रहते हुए उन्होंने 2024 के लोकसभा चुनाव और 2025 के बिहार विधानसभा चुनाव की विस्तृत कवरेज की. चुनावी राजनीति, मतदाताओं के व्यवहार, राजनीतिक रणनीतियों और जमीनी मुद्दों को करीब से समझने का अवसर मिला. इस अनुभव ने उन्हें राजनीतिक खबरों को अधिक सटीकता, तथ्यों और विश्लेषण के साथ प्रस्तुत करने की विशेषज्ञता प्रदान की. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. बिहार की राजनीति, प्रशासनिक गतिविधियों और जनहित से जुड़े मुद्दों पर उनकी विशेष पकड़ है. डिजिटल पत्रकारिता के साथ-साथ उन्हें SEO (Search Engine Optimization) की भी समझ है, जिसके अनुरूप वह खबरों को इस प्रकार तैयार करती हैं कि वे पाठकों तक प्रभावी ढंग से पहुंचें और खोज इंजन में बेहतर प्रदर्शन करें. ब्रेकिंग न्यूज की पहचान, उसकी त्वरित कवरेज और कम समय में सटीक समाचार तैयार करना उनकी प्रमुख कार्यक्षमताओं में शामिल है. साक्षी किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले तथ्यों की जांच और सत्यापन को सर्वोच्च प्राथमिकता देती हैं. वह विश्वसनीय स्रोतों से जानकारी की पुष्टि करने के बाद ही खबरों को प्रकाशित करती हैं, जिससे उनकी रिपोर्टिंग में सटीकता और विश्वसनीयता बनी रहती है. न्यूजरूम में डेटा विश्लेषण, ट्रेंड मॉनिटरिंग और पाठकों की रुचि के आधार पर सर्वे एवं रिसर्च-आधारित खबरें तैयार करने में भी उन्हें बखूबी आता है. निरंतर सीखने और बदलते मीडिया परिदृश्य के साथ स्वयं को अपडेट रखने की उनकी प्रतिबद्धता उन्हें एक बेहतर डिजिटल पत्रकार बनने के लिए प्रेरित करती है. तथ्यपरक, निष्पक्ष और भरोसेमंद पत्रकारिता में विश्वास रखने वाली साक्षी पाठकों तक गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










