सासाराम दर्शन : अब निर्धारित समय पर करें देवी-देवताओं के दर्शन, शहर के प्रमुख मंदिरों के पट खुलने और बंद होने की समय-सारणी देखें
SASARAM NEWS :श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए सासाराम शहर के प्रमुख मंदिरों के पट खुलने और बंद होने का समय जारी किया गया है. मंदिर प्रबंधन समितियों की ओर से दी गयी जानकारी के अनुसार श्रद्धालु निर्धारित समय पर पूजा-अर्चना एवं दर्शन कर सकते हैं .
SASARAM NEWS : सासाराम(डॉ प्रमोद कुमार श्रीवास्तव की रिपोर्ट): श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए सासाराम शहर के प्रमुख मंदिरों के पट खुलने और बंद होने का समय जारी किया गया है. मंदिर प्रबंधन समितियों की ओर से दी गयी जानकारी के अनुसार श्रद्धालु निर्धारित समय पर पूजा-अर्चना एवं दर्शन कर सकते हैं .
मां तारा चंडी धाम मंदिर
मंदिर का पट प्रतिदिन प्रातः 4:00 बजे खुलेगा. दोपहर 12:00 बजे से 1:00 बजे तक पट बंद रहेगा. इसके बाद दोपहर 1:00 बजे से रात्रि 9:00 बजे तक श्रद्धालुओं के लिए दर्शन की व्यवस्था रहेगी. प्रसाद वितरण दोपहर 12:00 बजे से 1:00 बजे तक किया जायेगा .
प्राचीन सोनवागढ़ शिव मंदिर बुढ़वा महादेव
मंदिर का पट प्रातः 4:00 बजे से रात्रि 8:30 बजे तक खुला रहेगा. प्रसाद वितरण दोपहर 12:00 बजे से 2:00 बजे तक किया जायेगा .
महावीर मंदिर गौरक्षणी
मंदिर का पट प्रातः 4:15 बजे खुलेगा और दोपहर 12:00 बजे तक खुला रहेगा. इसके बाद दोपहर 1:00 बजे से रात्रि 9:00 बजे तक श्रद्धालु दर्शन कर सकेंगे .
सोमनाथ मंदिर
मंदिर का पट प्रातः 4:00 बजे खुलेगा और रात्रि 9:00 बजे बंद होगा . प्रसाद वितरण दोपहर 12:00 बजे से 2:00 बजे तक किया जाएगा .
गायत्री मंदिर
मंदिर का पट प्रातः 4:00 बजे खुलेगा . दोपहर 12:00 बजे से 1:00 बजे तक पट बंद रहेगा . प्रसाद वितरण दोपहर 12:00 बजे से 2:00 बजे तक होगा.संध्या आरती शाम 6:30 बजे होगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










