आज का बाजार भाव : कतरनी चावल 4700 रुपये प्रति क्विंटल

Edited by PANCHDEV KUMAR
Updated:
विज्ञापन

मंडी.

sasaram news: सासाराम से पुनीत पांडेय की रिपोर्ट. जिले के विभिन्न मंडियों में आज खाद्य सामग्रियों के दामों में स्थिरता बनी हुई है. लेकिन, समयानुसार बरसात नहीं होने के कारण बिंस बाजार से गायब हो गया है. इसके साथ बरसात शुरु होने से पहले चावल के दामों में बृद्धि हो रही है. अनाज मंडी में […]

विज्ञापन

sasaram news: सासाराम से पुनीत पांडेय की रिपोर्ट. जिले के विभिन्न मंडियों में आज खाद्य सामग्रियों के दामों में स्थिरता बनी हुई है. लेकिन, समयानुसार बरसात नहीं होने के कारण बिंस बाजार से गायब हो गया है. इसके साथ बरसात शुरु होने से पहले चावल के दामों में बृद्धि हो रही है. अनाज मंडी में कतरनी चावल 4700 रुपये प्रति क्विंटल हो गया है. इसके साथ सब्जियों के दाम में स्थिरता देखी जा रही है. लेकिन, गर्मी के मौसम में थोड़ी करवट के बाद सब्जियों के भाव में गिरावट देखी जा रही है.हरी सब्जियों में भिंडी 20रुपए किलो, नेनुआ 20 रुपए किलो, करेली 20 रुपये किलो,लौकी 15 रुपए किलो.फल मंडी में सेब 200 रुपये प्रति किलो, केला 60 रुपये प्रति दर्जन, संतरा 170 रुपये प्रति किलो और आम 50 रुपये प्रति किलो के भाव से बिक रहा है. अनाज मंडी की बात करें तो कतरनी चावल 4100 रुपये प्रति क्विंटल, मंसूरी चावल 3250 रुपये प्रति क्विंटल, अरहर दाल 115 रुपये प्रति किलो, मसूर दाल 70 रुपये प्रति किलो, चना दाल 68 रुपये प्रति किलो, मूंग दाल 100 रुपये प्रति किलो और मोट दाल 75 रुपये प्रति किलो के भाव पर उपलब्ध है.तेल के दामों में भी स्थिरता देखी गयी है, जहां सरसों तेल 160 से 200 रुपये प्रति किलो और रिफाइंड तेल 145 से 210 रुपये प्रति किलो के बीच बिक रहा है. सब्जी मंडी में बांग्ला प्याज 900 रुपये प्रति क्विंटल, नासिक प्याज 600 रुपये प्रति क्विंटल, देवा आलू 650 से 700 रुपये प्रति क्विंटल और लहसुन 5000 से 10000 रुपये प्रति क्विंटल तक पहुंच गया है.व्यापारियों का कहना है कि आने वाले दिनों में बाजार की स्थिति के अनुसार कीमतों में बदलाव संभव है.

फल मंडी

  • सेब: 200 रुपये प्रति किलो.
  • केला: 70 रुपये प्रति दर्जन.
  • लीची: 140 रुपये प्रति किलो.
  • आम: 50 रुपये प्रति किलो.

अनाज और अन्य खाद्य सामग्री

  • कतरनी चावल: 4700 रुपये प्रति क्विंटल.
  • श्रीराम चावल: 5600 रुपये प्रति क्विंटल.
  • अरहर दाल: 110 रुपये प्रति किलो.
  • मसूर दाल: 70 रुपये प्रति किलो.
  • चना दाल: 70 रुपये प्रति किलो.
  • मूंग दाल: 105 रुपये प्रति किलो.
  • सरसों तेल: 160 से 200 रुपये प्रति किलो.
  • रिफाइंड तेल: 145 से 210 रुपये प्रति किलो.

सब्जियां

  • आलू: 650 रुपये प्रति क्विंटल.
  • भिंडी: 20 रुपये प्रति किलो.
  • नेनुआ: 20 रुपये प्रति किलो.
  • लौकी: 15 रुपये प्रति किलो.
  • बैगन: 30 रुपये प्रति किलो.
विज्ञापन
Panchdev Kumar

लेखक के बारे में

By Panchdev Kumar

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन