राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग में 90 अंचल अधिकारियों का तबादला, दिलीप कुमार बने रोहतास के नए सीओ
दिलीप कुमार की तस्वीर
Sasaram CO Transfer News : बिहार में बड़े स्तर पर 90 अंचल अधिकारियों का तबादला किया गया है. रोहतास के शिवसागर में दिलीप कुमार को नया सीओ बनाया गया है. कई जिलों में प्रशासनिक फेरबदल से नई तैनाती हुई है. लंबित राजस्व मामलों के निपटारे में तेजी आने की उम्मीद जताई जा रही है.
रोहतास(शिवसागर) से सुजीत कुमार की रिपोर्ट
Sasaram CO Transfer News : बिहार सरकार ने राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग में बड़ा प्रशासनिक बदलाव किया है. विभाग ने राज्यभर के 90 अंचल अधिकारियों (CO), प्रभारी अंचल अधिकारियों और राजस्व अधिकारियों का तबादला कर दिया है. नई पोस्टिंग की अधिसूचना गुरुवार को जारी की गई. आदेश तत्काल प्रभाव से लागू हो गया है. विभाग में बड़े फेरबदल के बाद रोहतास जिले के शिवसागर अंचल में भी नया चेहरा सामने आया है. कैमूर जिले के नुआंव में तैनात अंचल अधिकारी दिलीप कुमार का तबादला शिवसागर कर दिया गया है. विभाग ने उन्हें अगले आदेश तक यहीं पदस्थापित किया है.

राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने 25 जून 2026 को इस संबंध में अधिसूचना जारी की है. अधिसूचना जारी होते ही प्रशासनिक हलकों में चर्चा तेज हो गई है. विभागीय आदेश के बाद दिलीप कुमार के जल्द ही योगदान देने की संभावना जताई जा रही है.
प्रशासनिक व्यवस्था मजबूत करने की तैयारी
विभाग के अपर सचिव अजीव वत्सराज की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि यह तबादला राजस्व और भूमि संबंधी कार्यों को अधिक प्रभावी बनाने के लिए किया गया है. आदेश की प्रति मुख्यमंत्री सचिवालय, मुख्य सचिव, सभी प्रमंडलीय आयुक्तों, जिलाधिकारियों और संबंधित अधिकारियों को भेज दी गई है.

लंबित मामलों के निपटारे की बढ़ी उम्मीद
शिवसागर अंचल कार्यालय में लंबे समय से कई राजस्व मामले लंबित हैं. दाखिल-खारिज, परिमार्जन, ऑनलाइन जमाबंदी और एलपीसी जैसे कार्यों के लिए रोज बड़ी संख्या में लोग पहुंचते हैं. ऐसे में नए अंचल अधिकारी से काम में तेजी आने की उम्मीद जताई जा रही है. स्थानीय लोगों का कहना है कि अब अंचल कार्यालय के चक्कर कम लगेंगे. लोगों को समय पर सेवाएं मिल सकेंगी. साथ ही अतिक्रमण से जुड़े मामलों और सरकारी जमीन की सुरक्षा में भी सुधार होने की उम्मीद है.

जनप्रतिनिधियों ने जताई उम्मीद
स्थानीय जनप्रतिनिधियों और जागरूक लोगों ने भी नए सीओ से उम्मीद जताई है. उनका कहना है कि दिलीप कुमार आम लोगों की समस्याओं को प्राथमिकता देंगे. साथ ही सरकार की योजनाओं को जमीन पर बेहतर तरीके से लागू करेंगे.
राज्य में हुए इस बड़े प्रशासनिक फेरबदल का असर अब धीरे-धीरे जिलों में दिखेगा. शिवसागर में नए अंचल अधिकारी की तैनाती से लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है. अब सबकी नजर उनके कामकाज और फैसलों पर टिकी हुई है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ragini Sharma
मैं रागिनी शर्मा वर्तमान में पटना स्थित प्रभात खबर डिजिटल की टीम के साथ कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं. यहां मैं बिहार के विभिन्न जिलों से जुड़ी अहम खबरों, राजनीतिक-सामाजिक मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर काम कर रही हूं. मेरा उद्देश्य हर खबर को सरल, सटीक और प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करना है, ताकि पाठक न सिर्फ जानकारी प्राप्त करें बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें और डिजिटल पत्रकारिता को और अधिक सार्थक बनाया जा सके. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही मैंने प्रिंट और डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. अपने कॉलेज के समय में हिंदुस्तान के साथ इंटर्नशिप के दौरान मुझे पहली बार वेब पोर्टल पर खबर लिखने और डिजिटल न्यूज राइटिंग का व्यावहारिक अनुभव मिला. इसी दौरान मैंने न्यूज़ लेखन, हेडलाइन स्ट्रक्चर और डिजिटल स्टोरी प्रेजेंटेशन की बुनियादी समझ विकसित की. इसके बाद वर्ष 2025 में पत्रकारिता में ग्रेजुएशन पूरा करने के साथ ही मैंने अपने प्रोफेशनल करियर की शुरुआत की. डिजिटल मीडिया में मेरी पहली भूमिका फर्स्ट बिहार झारखंड के साथ रही, जहाँ मैंने एंकरिंग और ग्राउंड रिपोर्टिंग के माध्यम से बिहार के जमीनी मुद्दों को कवर किया. इस दौरान मैंने राज्य की राजनीति, सामाजिक सरोकारों और आम जनता से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर सक्रिय रूप से रिपोर्टिंग की.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










