Dhurandhar 2 Collection: 54वें दिन भी नहीं रुकी ‘धुरंधर 2’, धीमी रफ्तार में भी कर रही कमाई

Edited by Divya Keshri
Updated:
विज्ञापन

रणवीर सिंह, फोटो- इंस्टाग्राम

Dhurandhar 2 Collection: रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2’ ओटीटी रिलीज से पहले बॉक्स ऑफिस पर बड़ा रिकॉर्ड बना चुकी है. फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 1795.10 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है. 54वें दिन का कलेक्शन यहां जानें.

विज्ञापन

Dhurandhar 2 Box Office Collection Day 54: रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर 2’ इस साल की सबसे चर्चित फिल्मों में शामिल हो चुकी है. 19 मार्च 2026 को रिलीज हुई इस स्पाई ड्रामा ने शुरुआत से ही बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया. अब फिल्म अपनी रिलीज के लगभग दो महीने पूरे करने जा रही है. इसी बीच खबरें हैं कि ‘धुरंधर 2’ 14 मई को ओटीटी प्लेटफॉर्म पर दस्तक दे सकती है. ओटीटी रिलीज से पहले फिल्म ने दुनियाभर में कमाई का बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है.

1795 करोड़ के पार पहुंची ‘धुरंधर 2’

आदित्य धर के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर लगातार मजबूत पकड़ बनाए रखी है. ट्रेड रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म ने 54वें दिन भी कमाई जारी रखी. हालांकि वीकडेज में कलेक्शन में गिरावट जरूर देखने को मिली, लेकिन इसके बावजूद फिल्म ने नया मुकाम हासिल कर लिया. Sacnilk के अनुसार, 8वें सोमवार यानी 54वें दिन फिल्म ने भारत में 0.35 करोड़ रुपये की कमाई की. इसके बाद फिल्म का कुल इंडिया नेट कलेक्शन 1,143.44 करोड़ रुपये तक पहुंच गया.

जानें वर्ल्डवाइड कलेक्शन

वहीं इंडिया ग्रॉस कलेक्शन 1,368.52 करोड़ रुपये बताया जा रहा है. ओवरसीज मार्केट में भी फिल्म की कमाई जारी है. 54वें दिन विदेशी बाजार से 0.03 करोड़ रुपये जुड़े, जिसके बाद ओवरसीज ग्रॉस कलेक्शन 426.58 करोड़ रुपये हो गया. इस तरह फिल्म का कुल वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन अब 1,795.10 करोड़ रुपये तक पहुंच चुका है.

‘धुरंधर 2’ कलेक्शन

  • Week 1: Rs 674.17 करोड़
  • Week 2: Rs 263.65 करोड़
  • Week 3: Rs 110.60 करोड़
  • Week 4: Rs 54.70 करोड़
  • Week 5: Rs 19.52 करोड़
  • Week 6: Rs 12.45 करोड़
  • Week 7: Rs 5.58 करोड़
  • Day 51 (8th Friday): Rs 0.42 करोड़
  • Day 52 (8th Saturday): Rs 0.90 करोड़
  • Day 53 (8th Sunday): Rs 1.10 करोड़
  • Day 54 (8th Monday): Rs 0.35 करोड़

टोटल: Rs 1,143.44 करोड़

यह भी पढ़ें- मलयालम ‘दृश्यम 3’ से पूरी तरह अलग होगी अजय देवगन की फिल्म, क्लाइमैक्स होगा सरप्राइजिंग

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का पत्रकारिता अनुभव है. वह फिल्म, टीवी और ओटीटी की दुनिया को बहुत अच्छे से समझती हैं. दिव्या की खास पहचान फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरी, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट, गॉसिप और ट्रेंडिंग टीवी-ओटीटी खबरों में है. वह खबरों को आसान भाषा में लिखती हैं ताकि हर पाठक उसे आराम से समझ सके और जुड़ाव महसूस कर सके. शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. यहां उन्होंने कई खास स्टोरी और पैकेज बनाए और झारखंड से जुड़ी कई महत्वपूर्ण खबरों पर काम किया. यहीं से उनकी रिपोर्टिंग स्किल और सरल भाषा में खबर लिखने की क्षमता मजबूत हुई. प्रभात खबर डिजिटल में भूमिका इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां उन्होंने एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाई. आज वह एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं और फिल्म, टीवी और ओटीटी से जुड़ी ट्रेंडिंग खबरों पर लगातार काम कर रही हैं. उनकी सबसे मजबूत पकड़ फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग में मानी जाती है. वह हर खबर को सिर्फ जानकारी नहीं, बल्कि एक कहानी की तरह पेश करती हैं. पत्रकारिता को लेकर सोच दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ खबर देना नहीं है, बल्कि पाठकों से जुड़ने का एक तरीका है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिससे वह किसी भी खबर की गहराई को अच्छे से समझ पाती हैं. इसी वजह से वह खबरों को आसान, साफ और असरदार भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में सक्षम हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola