महेंद्र दास इंटर कॉलेज में अनुदान घोटाले में बढ़ा जांच का दायरा, अब तीन अफसर करेंगे जांच

Updated:
विज्ञापन
Gopalganj News

कॉलेज की तस्वीर

Gopalganj News : गोपालगंज जिले के कुचायकोट प्रखंड के महेंद्र दास इंटर कॉलेज में अनुदान घोटाले की जांच का दायरा बढ़ गया है.

विज्ञापन

Gopalganj News (संजय कुमार अभय) : गोपालगंज जिले के कुचायकोट प्रखंड के महेंद्र दास इंटर कॉलेज में अनुदान घोटाले की जांच का दायरा बढ़ गया है. अब तक डीपीओ माध्यमिक शिक्षा प्रवीण कुमार प्रभात अकेले जांच कर रहे थे. डीइओ योगेश कुमार ने एक सप्ताह के भीतर उनसे जांच कर रिपोर्ट तलब किया था. कॉलेज में प्राचार्य व उनके माफियाओं के मजबूत नेटवर्क सामने आने के बाद जांच का दायरा बढ़ा दिया है. डीइओ ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तीन अफसरों से मिलकर जांच समिति का गठन किया और पीएम पोषण योजना के डीपीओ ब्रजेश कुमार पाल,माध्यमिक शिक्षा एवं साक्षरता के डीपीओ प्रवीन कुमार प्रभात एवं लेखा अधिकारी, प्राथमिक विद्यालय एवं सर्व शिक्षा अभियान शशि शेखर शर्मा को शामिल किया गया है. जांच टीम को डीइओ ने साफ तौर पर निर्देश दिया है कि मामले की गंभीरतापूर्वक जांच करना सुनिश्चित करें.

प्राचार्य पर लगा है वित्तीय गड़बड़ी का आरोप

जांच के निष्कर्षों सहित एक संपूर्ण रिपोर्ट एक सप्ताह के भीतर प्रस्तुत करें जिससे दोषियों पर कार्रवाई हो सके. बता दें कि अमितेश कुमार श्रीवास्तव तथा अन्य शिक्षकों ने प्राचार्य पर व्यापक पैमाने पर वित्तीय गड़बड़ी का आरोप लगाया था. उसके बाद डीइओ ने कार्यालय प्रेषण संख्या-1896 दिनांक 02 मई के द्वारा माध्यमिक शिक्षा के डीपीओ से आदेश दिया गया था कि एक सप्ताह के भीतर उक्त मामले की जांच कर प्रतिवेदन उपलब्ध कराया जाए. जांच अभी नहीं हो सकी थी. अब हाई लेवल कमेटी जांच करेगी. जांच टीम पर पीड़ित शिक्षक व शिक्षकेत्तर कर्मियों को इंसाफ मिलने की उम्मीद है.

परत-दर-परत खुल रहा प्राचार्य का फर्जीवाड़ा

महेंद्र दास इंटर कॉलेज प्राचार्य निभा तिवारी के फर्जीवाड़ा की जांच शुरू होने के साथ ही फर्जीवाड़ा परत-दर- परत खुलने लगा है. प्राचार्य के कथित भाई राजीव मिश्रा इंटर कॉलेज में लैब टेक्नीशियन के पद पर कार्यरत थे. इस बार उनको प्रोफेसर बनाकर इस बार अनुदान की राशि दिया गया. राजीव मिश्रा व प्राचार्य अनुदान के सभी चेक के अथॉरिटी साइन है. उनके द्वारा साइन कर सभी शिक्षक व कर्मियों को चेक काटा गया. राजीव मिश्रा सलेमगढ़ में एसआरडी पब्लिक स्कूल सलेमगढ़ का संचालन करते है. कल तब लैब टेक्नीशियन का अनुदान लेने वाले को लेक्चरर में अनुदान किसके आदेश से लेने लगे. भाई-बहन ने मिलकर कॉलेज के शिक्षक व कर्मियों को प्रताड़ित करते रहे.

केस में फंसाने तथा कॉलेज से बर्खास्त करने की दी धमकी

अमितेश कुमार श्रीवास्तव, पांडेय चिंतामणि, अनिता कुमारी, रंजीता कुमारी, रामाशंकर की ओर से डीएम को दिये गये शिकायत में आरोप लगाया कि महेंद्र दास इंटर कॉलेज के प्राचार्य अपने कथित भाई के साथ मिल कर उनके जैसे लगभग सभी शिक्षकों के साथ डरा- धमका कर राशि लौटवाया गया है. कॉलेज में कार्यरत शिक्षक एवं शिक्षकेत्तर कर्मियों के मद में सत्र 2015-17 एवं 2016-18 के लिए बिहार सरकार एवं बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा दिनांक 06 दिसंबर 2025 को महाविद्यालय के खाते में आरटीजीएस के माध्यम से एक करोड़ रुपये भेजे गये थे. उसके बाद प्राचार्य ने अपने कथित भाई के साथ कर्मियों को डरा-धमकाकर, सादे कागज पर हस्ताक्षर कराकर, केस में फंसाने तथा कॉलेज से बर्खास्त करने की धमकी देकर चेक के माध्यम से भुगतान किया गया तथा दी गयी राशि का आधा हिस्सा किसी न किसी माध्यम से वापस वसूल लिया गया.

Also Read : नेहुसा में दो ट्रांसफार्मर जलने से बिजली गुल

विज्ञापन
विवेक पाण्डेय

लेखक के बारे में

By विवेक पाण्डेय

विवेक रंजन पाण्डेय पिछले 8 वर्षों से टीवी और डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने Aryabhatta Knowledge University, Patna से BJMC की पढ़ाई की है.

उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत Network 10 टीवी चैनल से की. इसके बाद News India, News18 Digital सहित कई राष्ट्रीय एवं क्षेत्रीय मीडिया संस्थानों में फील्ड रिपोर्टिंग और कंटेंट राइटिंग का अनुभव प्राप्त किया.

वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम में Content Writer के रूप में कार्यरत हैं. यहां बिहार की राजनीति, चुनाव, शिक्षा, कृषि, रोजगार, सरकारी योजनाओं, सामाजिक सरोकारों और विभिन्न जिलों की महत्वपूर्ण खबरों पर तथ्यपरक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन